{"_id":"6a4d5dc6e9efbb7a2c0e5920","slug":"body-of-married-woman-found-hanging-from-a-noose-siddharthnagar-news-c-206-1-mhg1034-180733-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पारिवारिक विवाद के बाद आत्महत्या की आशंका
महराजगंज। कोठीभार थाना क्षेत्र की ग्रामसभा सोहट नौका टोला में मंगलवार की सुबह एक विवाहिता का शव घर में फंदे से लटका मिला। इससे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।
पुलिस के अनुसार, ग्रामसभा सोहट नौका टोला निवासी धर्मेंद्र श्रीवास्तव की पत्नी पुष्पा देवी (26) ने मंगलवार सुबह घर के अंदर साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह करीब सात बजे मृतका की सास कमलावती देवी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोठीभार पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। चर्चा है कि महिला ने पारिवारिक विवाद में आत्महत्या की है।
पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोठीभार थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।