फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Fire breaks out in garbage; passersby and traders troubled by smoke.

Siddharthnagar News: कूड़ा में लगी आग, धुंए से परेशान रहे राहगीर और व्यापारी

Wed, 08 Jul 2026 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 08 Jul 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in garbage; passersby and traders troubled by smoke.
पकड़ी चौराहे के पास ​स्थित कूड़ा निस्तारण केंद्र पर कूड़ा में आग लगने से उठा धुंए से होकर एनएच 
सिद्धार्थनगर। शहर के पकड़ी चौराहे के निकट स्थित निस्तारण केंद्र पर एकत्रित कूड़ा में मंगलवार को आग लग गई। इससे उठ रहे धुंए से सड़क से गुजर रहे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आसपास के निवासी और दुकानदारों का दम घुटता रहा और सांस लेने में दिक्कत महसूस हो रही थी। स्थानीय लोगों ने निस्तारित करने की जगह कूड़ा जलाने का विरोध करते हुए समस्या के तत्काल निदान की मांग की है।
विज्ञापन

नगर पालिका की ओर से पकड़ी चौराहे के निकट कूड़ा निस्तारण केंद्र स्थापित किया गया है, जहां पर शहर का कूड़ा गिराया जाता है। यहां सूखा और गीला कूड़ा अलग कर निस्तारित किए जाने की योजना थी लेकिन इस पर कार्य नहीं हो सका है। इस कारण बीते दो वर्ष से यहां गिराए गए कूड़ा में कई बार आग लगने पर उठने वाले धुंए के कारण स्थानीय लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ती है। मंगलवार को कूड़ा में आग लगने से उठ रहे धुंए के चलते नौगढ़-पकड़ी हाईवे मार्ग पर राहगीरों को सांसत झेलनी पड़ रही थी। सड़क से गुजर रहे बाइक सवार मुंह ढककर गुजरने को मजबूर दिखे। आसपास के लोगों का कहना था कि कूड़े में लगी के कारण उठ रहे धुंए से उन्हें सांस लेने में दिक्कत महसूस हो रही है। उन्होंने जिला प्रशासन एवं नगर पालिका से तत्काल इस समस्या के निदान की मांग की है।
विज्ञापन


कक्षाओं में छात्रों काे परेशानी
कूड़े में लगी आग के धुंए के गुबार से पकड़ी चौराहे के आसपास स्थित निजी डिग्री कॉलेज, इंटर कॉलेज व प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को दिक्कत हो रही है। धुंए से स्कूल व कॉलेज के कक्षाओं में पहुंचने से पढ़ रहे छात्रों को सांस लेने में परेशानी होने के साथ ही उनकी आंखों में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निस्तारण केंद्र के कूड़े में लगी आग के धुंए से स्कूल में पढ़ रहे छात्रों और शिक्षकों समेत आसपास के लोगों को भी परेशानी हो रही है, इसका तत्काल निदान किया जाए।
विनय पांडेय, विद्यालय प्रबंधक
कूड़े में लगी आग से घर व दुकान धुंए से भर जा रहा है। इससे सांस लेने में दिक्कत हो रही है और आंख में भी परेशानी हो रही है। इसका जल्द निदान होना चाहिए।
लवकुश चौधरी, दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed