फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   One arrested with refined oil and salt.

Siddharthnagar News: रिफाइंड तेल और नमक के साथ एक गिरफ्तार

Wed, 08 Jul 2026 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 08 Jul 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
One arrested with refined oil and salt.
सिद्धार्थनगर। लोटन पुलिस ने नेपाल सीमा के निकट ग्राम बड़हरा से ई-रिक्शा पर रिफाइंड तेल व नमक लेकर सीमा पार करते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 325 किग्रा रिफाइंड तेल और दो बोरी में 50 किग्रा नमक बरामद किया गया है। सामान को अग्रिम कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय ककरहवा भेजा गया। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी की पहचान लोटन थाना क्षेत्र के ग्राम धरमौली प्रवीन प्रजापति के रूप में हुई है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष हरिओम कुशवाहा, एसआई राहुल गुप्ता, हेड कांस्टेबल गांगुली कुमार व मो. खुर्शीद शामिल रहे। वहीं व्यापार संघ ने मामले में विरोध जताया है। जिलाध्यक्ष अजय कसौधन का कहना है कि निर्दोष व्यापारी को लोटन से अपने दुकान धरमौली जाने के दौरान पकड़कर गिरफ्तारी की गई है। उन्होंने थानाध्यक्ष पर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed