{"_id":"6a4d4dcc1bde332bf8030d97","slug":"rural-and-principal-face-to-face-regarding-construction-of-rain-basera-of-hanuman-temple-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-160924-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: हनुमान मंदिर के रैन बसेरा निर्माण को लेकर ग्रामीण और प्रधान आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: हनुमान मंदिर के रैन बसेरा निर्माण को लेकर ग्रामीण और प्रधान आमने-सामने
Wed, 08 Jul 2026 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 08 Jul 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भवानीगंज। थाना क्षेत्र के बयारा गांव स्थित हनुमान मंदिर परिसर में प्रस्तावित रैन बसेरा निर्माण को लेकर ग्रामीणों और ग्राम प्रधान के बीच विवाद गहरा गया है। मंगलवार को राजस्व विभाग की टीम मौके पर पैमाइश करने पहुंची, जहां दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसके बाद टीम बिना पैमाइश पूरी किए लौट गई और मामले की रिपोर्ट एसडीएम डुमरियागंज को भेजने की बात कही।
ग्रामीणों के अनुसार गांव के गाटा संख्या 331 व 332 में स्थित हनुमान मंदिर से सटी गाटा संख्या 328 की भूमि ग्राम प्रधान जगदेव जायसवाल ने गांव निवासी कल्लू से बैनामा कराया है। ग्राम प्रधान का कहना है कि संबंधित भूमि के पास से चकरोड है, जबकि ग्रामीणों का आरोप है कि चकरोड मंदिर की भूमि से होकर नहीं जाती और मंदिर परिसर की दान भूमि पर रैन बसेरा का निर्माण कराया जा रहा था, जिसे ग्राम प्रधान ने रुकवा दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर की भूमि विजय, विनोद, सुनील, मदन, शिव भोले और धीरज, पुत्रगण स्वर्गीय झिनकन, ने दान स्वरूप दी थी। इसी भूमि पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रैन बसेरा बनाया जा रहा था। विवाद के निस्तारण के लिए मंगलवार को नायब तहसीलदार राघवेंद्र पांडेय के नेतृत्व में लेखपाल आयुष, कानूनगो रमेश चंद्र श्रीवास्तव और हरिशंकर की मौजूदगी में पैमाइश शुरू हुई। इसी दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों के बीच विवाद होने लगा। स्थिति को देखते हुए राजस्व टीम मौके से लौट गई।
विज्ञापन
नायब तहसीलदार ने बताया कि पूरे प्रकरण की रिपोर्ट तैयार कर एसडीएम डुमरियागंज को भेजी जाएगी, जिसके बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।