{"_id":"6a4d5d7a10a1125ea9046b16","slug":"demarcation-of-the-sports-ground-could-not-take-place-due-to-opposition-the-team-returned-empty-handed-siddharthnagar-news-c-206-1-mhg1014-180735-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: विरोध के चलते नहीं हो सका खेल मैदान का चिह्नांकन, बैरंग लौटी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: विरोध के चलते नहीं हो सका खेल मैदान का चिह्नांकन, बैरंग लौटी टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी के निर्देश पर रतनपुर में जमीन का चिह्नांकन करने पहुंची थी टीम
परसामलिक। जिलाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को नौतनवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रतनपुर में खेल मैदान की जमीन चिह्नित करने के लिए एसडीएम नवीन प्रसाद के नेतृत्व में तहसील प्रशासन पहुंचा। ग्रामीणों के विरोध के कारण चिह्नांकन का कार्य पूरा नहीं हो सका। टीम को बैरंग लौटना पड़ा।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत रतनपुर में युवाओं के लिए खेलकूद मैदान बनना है। जमीन नापने के लिए ग्राम प्रधान ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र दिया था। वहीं गांव के कुछ लोग उक्त जमीन पर खेलकूद मैदान बनने पर आपत्ति जताते हुए जिलाधिकारी के समाधान दिवस पर शिकायती पत्र दिया था। जिलाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को एसडीएम के नेतृत्व में तहसील प्रशासन की टीम पहुंची लेकिन विवाद के कारण जमीन का चिह्नांकन नहीं हो पाया।
इस दौरान तहसीलदार कर्णसिंह, नायब तहसीलदार शौरभ श्रीवास्तव, लेखपाल प्रियांशु सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सतीश कुमार सिंह सहित तमाम तहसील कर्मचारी व ग्रामीण मौजूद रहे।