फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   ATS raids Gorakhpur's Tiwari-pur; agency conducts a five-hour investigation at a paint dealer's home.

Raid in Gorakhpur: विदेशी साइबर फ्रॉड मामले में ATS व NIA का छापा, पेंट कारोबारी के घर सुबह से चल रही जांच

Wed, 08 Jul 2026 12:12 PM IST
Rohit Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Wed, 08 Jul 2026 12:12 PM IST
सार

Raid in Gorakhpur: विदेश से जुड़े साइबर फ्रॉड मामले की जांच के सिलसिले में बुधवार तड़के करीब पांच बजे एटीएस व एनआईए की टीम ने तिवारीपुर क्षेत्र के इलाहीबाग स्थित माई धिया गढ़ही मोहल्ले में एक पेंट कारोबारी के घर छापा मारा।

विज्ञापन
ATS raids Gorakhpur's Tiwari-pur; agency conducts a five-hour investigation at a paint dealer's home.
घर में एटीएस की टीम जांच के दौरान बाहर स्थानीय पुलिस की टीम भी मुस्तैद रही - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विदेश से जुड़े साइबर फ्रॉड मामले की जांच के सिलसिले में बुधवार तड़के करीब पांच बजे राष्ट्रीय जांच एजेंसी( एनआईए) व आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) की टीमों ने संयुक्त रुप से तिवारीपुर क्षेत्र के इलाहीबाग स्थित माई धिया गढ़ही मोहल्ले में एक पेंट कारोबारी के घर छापा मारा।
विज्ञापन


भोर में 5-6 गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंची एटीएस की टीम को देखकर इलाके में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान स्थानीय पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।

सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई विशाखापट्टनम में दर्ज साइबर फ्रॉड के एक मामले से जुड़ी है। जांच एजेंसियों को विदेश से संचालित साइबर ठगी नेटवर्क से संभावित कनेक्शन की आशंका है। इसी आधार पर एजेंसियों ने कारोबारी जमाल अहमद के घर पर छापेमारी कर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और दस्तावेजों की गहन जांच शुरू की।
विज्ञापन

जांच एजेंसियों ने जमाल अहमद और उनके परिवार के सदस्यों के मोबाइल फोन अपने कब्जे में लेकर उनकी पड़ताल की। साथ ही घर में मौजूद दस्तावेजों और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की भी बारीकी से जांच की गई। कार्रवाई कई घंटे तक जारी रही। जांच के दौरान सुबह करीब 10 बजे एक मजिस्ट्रेट को भी मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने पूरी प्रक्रिया की निगरानी करते हुए एटीएस का सहयोग किया।

तिवारीपुर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर डटे रहे। वहीं, एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि मामले की जांच दूसरी एजेंसी कर रही है। स्थानीय पुलिस की ओर से आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। एटीएस की कार्रवाई पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed