{"_id":"69baeb9a0a2337d29d063394","slug":"commercial-gas-shortage-hotels-and-shops-face-crisis-coal-furnaces-blaze-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-155211-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉमर्शियल गैस किल्लत: होटलों- दुकानों पर मंडराया संकट तो धधकी कोयले की भट्ठियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉमर्शियल गैस किल्लत: होटलों- दुकानों पर मंडराया संकट तो धधकी कोयले की भट्ठियां
विज्ञापन
डुमरियागंज में स्थित गैस एजेंसी पर कतार में खड़े लोग। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले में कॉमर्शियल गैस किल्लत होने से दुकानों, होटलों के बंद होने का सिलसिला शुरू हो चुका है। हालांकि कई जगह वैकल्पिक व्यवस्था अपनाते हुए कोयले की भट्ठियां बना दुकान संचालित है। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने संकट को देखते हुए कामर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति के लिए आयल कंपनियों एवं विभागीय उच्चाधिकारियों से पत्राचार किया है। जिला पूर्ति विभाग की मानें तो दो से तीन दिनों में उपभोक्ताओं के सापेक्ष 20 प्रतिशत कामर्शियल गैस सिलिंडर की आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
जिले में एचपी, इंडेन और भारत गैस के सभी एजेंसियों पर नौ सौ से अधिक कामर्शियल उपभोक्ता है। जिन्हें दैनिक रूप से उपभोक्ताओं के सापेक्ष 20 प्रतिशत सप्लाई मिलती रही है, जिससे जिले के होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, चाय व मिठाई की दुकानें संचालित होती थी। पिछले 15 दिनों से कामर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति बंद होने से इन पर संकट मंडराने लगा है।
शहर के उसका मार्ग पर स्थित चाय नाश्ता और मिठाई के दुकानदार दीपक ने कामर्शियल गैस सिलिंडर नहीं मिलने पर वैकल्पिक व्यवस्था कर ली है। दो कोयले की भट्ठियाें पर वह चाय, समोसा, नमकीन के साथ ही मिठाई भी बनाते हैं। बता दें कि यहां स्थित दो चाय की दुकान संतोष और दीपक के यहां सुबह से शाम तक ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है। इनमें संतोष ने पहले ही कोयले की भट्ठी संचालित कर रखी थी, अब कामर्शियल गैस की किल्लत ने दीपक को भी कोयले की भट्ठी बनाने को मजबूर कर दिया। वह बताते है कि कामर्शियल गैस सिलिंडर नहीं मिलने के कारण मिठाई और चाय बनाना मुश्किल हो गया था। इस कारण वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर कोयले की भट्ठी बनाकर दुकान संचालित कर रहे हैं। ऐसी ही स्थिति शहर के बड़े रेस्टोरेंटों की है जहां पर भोजन समेत अन्य पकवान बनाने के लिए कामर्शियल गैस सिलिंडर के चूल्हों की जगह कोयले की भट्ठियों ने ले ली है। जिला पूर्ति अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि कामर्शियल गैस सिलिंडर की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए डीएम के माध्यम से आयल कंपनियों एवं विभाग से पत्राचार किया गया है, जल्द ही इसकी आपूर्ति शुरू हो सकती है।
-- -- -- -- -- -- -
त्योहारों को लेकर सिलिंडर भरवाने की लगी होड़
शाहपुर। डुमरियागंज नगर में स्थित एचपी गैस एजेंसी के गोदाम पर नवरात्रि व ईद की तैयारी को लेकर लोग गैस सिलिंडर भरवाने के लिए जद्दोजहद करते दिखे। मंगलवार को जायसवाल एचपी गैस एजेंसी के गोदाम पर दो ट्रक गैस सिलिंडश्र आया था, जिसको वितरण करने में देर रात हो जाने से दूसरे ट्रक में करीब 150 सिलिंडर बच गए थे। बुधवार सुबह बचे सिलिंडर का उपभोक्ताओं में वितरण किया जा रहा था। इसी बीच दूसरी ट्रक 504 सिलिंडर लेकर पहुंच गई। उसको भी उपभोक्ताओं में वितरण किया गया।
-- -- -- -- -- -- --
नियम विरुद्ध तरीके से सिलिंडर वितरण का आरोप
इटवा। कस्बा के डुमरियागंज मार्ग पर स्थित राजा गैस सर्विस पर मोबाइल से बुकिंग करके उपभोक्ता सुबह ही सिलिंडर लेकर लाइन में खड़े होते हैं और नहीं मिलने पर लौट जाते है। मदरहवा निवासी उपभोक्ता अलीम कहते हैं कि पर्ची के लिए यहां लाइन में खड़े होकर अपनी बारी की प्रतीक्षा करते हैं। गैस का दाम यहां जमा करने के बाद मिली पर्ची लेकर गोदाम पर जाते हैं। जहां से उपभोक्ताओं को सिलिंडर मुहैया होता है। वहीं कुछ लोगों को बिना नियम के ही गैस सिलिंडर मिल जा रहा है। पहाड़ापुर निवासी इमरान अली कहते हैं कि वितरण व्यवस्था की जांच कर ली जाए तो इन गैस एजेंसी की कलई खुल जायेगी। एसडीएम इटवा कुणाल का कहना है कि गैस सिलेंडर का वितरण सुचारू रूप से हो रहा है।
-- -- -- -- --
ईद का पर्व है, दो दिन से सिलिंडर खत्म है। त्योहार में पकवान कैसे बनेगा। सिलिंडर के लिए कतार में खड़े हैं। दोपहर हो गई है, लेकिन कतार जस की तस है।
- अब्दुल हाफीज, अहिराडीहा गांव निवासी
नवरात्र शुरू हो रहा है, परिवार के सभी लोग व्रत रहेंगे। घर पर सिलिंडर तीन दिनों से खत्म है। एजेंसी का चक्कर लगा रहे हैं। आज फिर लाइन में लगकर गैस सिलिंडर मिलने का इंतजार कर रहे हैं।
- संतोष पांडेय, उपधी गांव निवासी
-- -- -- -- -- -- --
दूसरे की पर्ची लेकर लाइन में लगे तो होगी कार्रवाई : डीएम
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने पत्र जारी कर कहा कि एजेंसियों पर दूसरे की पर्ची लेकर लाइन में लगने वालों पर कार्रवाई होगी। उन्होंने गैस एजेंसियों को निर्देशित किया है कि लोगों के पासबुक व आधारकार्ड अनिवार्य रूप से देखकर परिवार के ही व्यक्ति को आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही एजेंसियों पर तत्काल बुकिंग या बिना बुकिंग वालों की भीड़ एकत्र न होने दी जाए। गैस एजेसियों पर वही लोग रहे, जिन्हें उस तिथि का सिलिंडर मिलना है।
-- -- -- -- -- -- -
गैस सिलिंडर किल्लत के विरोध में सपा महिला सभा ने किया प्रदर्शन
सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी महिला सभा जिलाध्यक्ष सुनीता गोस्वामी अगुवाई में धरना प्रदर्शन किया गया। यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव खुर्शीद अहमद खान ने कहा कि पूरे देश व प्रदेश के विभिन्न जिलों में कई दिनों से गैस सिलिंडर की किल्लत को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। इससे आम लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जिलाध्यक्ष सुनीता गोस्वामी ने कहा कि भाजपा सरकार का कहना है कि गैस सिलिंडर की कोई कमी नहीं है, यह हास्यप्रद और आम जनता, महिलाओं के जख्म पर नमक छिड़कने के समान है। जिला पंचायत सदस्य रिंधु पासवान ने कहा कि लंबी लाइनों में महिलाएं बेहोश हो कर गिर रही हैं। इस दौरान सपा युवजन सभा के प्रदेश सचिव विजय चौधरी, कृष्ण नाथ यादव, जिला उपाध्यक्ष सुमन यादव, रुखसार बानो, जुनेद आलम, रिजवान खातून, असीमा बानो, रोशनी, किरण गुप्ता, भागीरथी, इंदु कन्नौजिया खुशनुमा बानो उपस्थित रहीं।
Trending Videos