फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Construction of the water tank remains incomplete even a year and a half after the deadline.

Siddharthnagar News: समय सीमा पूरी होने के डेढ़ साल बाद भी पानी की टंकी का निर्माण अधूरा

Sun, 26 Jul 2026 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 26 Jul 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Construction of the water tank remains incomplete even a year and a half after the deadline.
सकारपार। जल जीवन मिशन के तहत मिठवल ब्लॉक के गोहर गांव में 273.48 लाख रुपये की लागत से बन रहा पेयजल परियोजना का निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा बीतने के बाद भी पूरा नहीं हो सका है। निर्माण स्थल पर लगे बोर्ड के अनुसार कार्य तीन मार्च 2023 को शुरू हुआ था और तीन अक्तूबर 2024 तक पूरा होना था लेकिन समय सीमा समाप्त होने के कई महीने बाद भी टंकी अधूरी पड़ी है। इससे गोहर और भरमा गांव के लोगों को अब तक योजना का लाभ नहीं मिल सका है।
विज्ञापन

योजना के तहत गोहर और भरमा गांव के घरों तक नल से जल पहुंचाने के लिए ओवरहेड टैंक और पाइपलाइन का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि करीब एक वर्ष पहले गोहर गांव में बोरिंग कर पाइपलाइन बिछा दी गई थी लेकिन भरमा गांव की ओर अभी तक पाइपलाइन का विस्तार नहीं हो सका है। इससे दोनों गांवों के लोगों को योजना का लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक गोहर गांव में भी केवल आधे हिस्से में ही घरों तक टोंटी लगाई गई है जबकि शेष आबादी आज भी इस सुविधा से वंचित है। प्लांट परिसर में बोरिंग और पंप हाउस का निर्माण तो हो गया है लेकिन मुख्य ओवरहेड टैंक का निर्माण अधूरा पड़ा है। परिसर में चारों ओर झाड़ियां उग आने से निर्माण कार्य लंबे समय से ठप होने का आभास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब साढ़े तीन हजार की आबादी वाले गोहर और भरमा गांव के लोग आज भी देसी हैंडपंपों के पानी पर निर्भर हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि जल जीवन मिशन का उद्देश्य हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना है लेकिन निर्माण में हो रही देरी के कारण लोगों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने अधूरे निर्माण कार्य को जल्द पूरा कर नियमित जलापूर्ति शुरू कराने की मांग की है।्
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed