फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Old, dilapidated wires are being replaced in Shohratgarh; this will bring relief from low voltage issues.

Siddharthnagar News: शोहरतगढ़ में बदले जा रहे जर्जर तार लो वोल्टेज से मिलेगी राहतय

Sun, 26 Jul 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 26 Jul 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Old, dilapidated wires are being replaced in Shohratgarh; this will bring relief from low voltage issues.
शोहरतगढ़। नगर पंचायत शोहरतगढ़ में लंबे समय से लो वोल्टेज और बार-बार फाॅल्ट की समस्या से जूझ रहे उपभोक्ताओं को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। शनिवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर बिजली निगम ने कस्बे में जर्जर तारों को बदलने का अभियान शुरू किया। एसडीओ विनोद कुमार यादव के निर्देशन में अवर अभियंता प्रदीप कुमार शुक्ला और बिजलीकर्मियों ने गोलघर से भारत माता चौक होते हुए कृषक चौराहा तक पुराने तार हटाकर नए थ्री-फेज केबल बिछाने का कार्य कराया।
विज्ञापन

अवर अभियंता प्रदीप कुमार शुक्ला ने बताया कि कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है ताकि एक समय में केवल संबंधित वार्ड की बिजली आपूर्ति ही प्रभावित हो। जिन वार्डों में जर्जर तारों के कारण उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज और फाॅल्ट की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, वहां भी जल्द नए तार लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नए केबल लगने से तीनों फेज पर संतुलित बिजली आपूर्ति मिलेगी। ट्रांसफाॅर्मर पर अतिरिक्त भार न पड़े, इसके लिए तीनों फेज पर बराबर-बराबर लोड वितरित किया जाएगा, जिससे ट्रांसफाॅर्मर जलने की संभावना भी कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ विनोद कुमार यादव ने कहा कि नए तार लगने से उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज और बार-बार होने वाले फाॅल्ट से राहत मिलेगी। उन्होंने अधिक बिजली भार का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं से अपना स्वीकृत लोड बढ़वाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आकस्मिक जांच के दौरान अधिक लोड मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed