फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Raise awareness among pregnant women about institutional delivery: Superintendent

गर्भवतियों को संस्थागत प्रसव के लिए करें जागरूक : अधीक्षक

Sun, 26 Jul 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 26 Jul 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Raise awareness among pregnant women about institutional delivery: Superintendent
भारतभारी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बेंवा के अधीक्षक विकास चौधरी ने शनिवार को नियमित टीकाकरण सत्रों का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने देईपार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और आरोग्य आयुष्मान मंदिर का निरीक्षण कर टीकाकरण की प्रगति और व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उपकेंद्र वासा चक में एएनएम प्रीति चौरसिया के टीकाकरण सत्र पर लॉजिस्टिक व्यवस्था और अपडेटेड ड्यू-लिस्ट की जांच की गई। अधीक्षक ने सभी एएनएम को निर्देश दिए कि गर्भवतियों को संस्थागत प्रसव के लिए लगातार जागरूक करें, ताकि प्रसव सुरक्षित वातावरण में हो और जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ रहें।
विज्ञापन

उन्होंने गर्भवतियों की समय-समय पर आवश्यक स्वास्थ्य जांच कराने, संतुलित और पौष्टिक आहार लेने और गर्भावस्था के दौरान जरूरी सावधानियां बरतने के लिए भी प्रेरित करने के निर्देश दिए। साथ ही नियमित टीकाकरण अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधीक्षक ने स्वास्थ्यकर्मियों से कहा कि भीषण गर्मी के दौरान स्वयं की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए पूरी सतर्कता के साथ कार्य करें। निरीक्षण के दौरान विपिन कुमार, संगीता तिवारी, ओम प्रकाश, राकेश गौतम, राजेश कुमार और दुर्गेश कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed