{"_id":"6a6526782d935f7506082dbb","slug":"harishankari-saplings-planted-at-the-cremation-ground-pledge-taken-for-environmental-conservation-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-161825-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: अंत्येष्टि स्थल पर ''''हरिशंकरी'''' पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: अंत्येष्टि स्थल पर ''''हरिशंकरी'''' पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
Sun, 26 Jul 2026 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 26 Jul 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीपल, बरगद और पाकड़ के पौधे रोपकर दिया हरियाली बढ़ाने का संदेश
नगर पंचायत के हरित अभियान की लोगों ने सराहना की
बिस्कोहर। नगर पंचायत बिस्कोहर के वार्ड संख्या 11 भगत सिंह नगर स्थित अंत्येष्टि स्थल पर शनिवार को ''''हरिशंकरी'''' पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अखिलेश अवस्थी ने किया। उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर पीपल, बरगद और पाकड़ के पौधे रोपे तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि हरिशंकरी के पौधे धार्मिक और पर्यावरणीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माने जाते हैं। इनके बड़े होने पर लोगों को छाया मिलने के साथ ही क्षेत्र में हरियाली बढ़ेगी, जिससे तापमान नियंत्रण और मिट्टी संरक्षण में भी मदद मिलेगी।
स्थानीय नागरिकों ने नगर पंचायत के इस हरित अभियान की सराहना करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर पौधारोपण से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण मिल सकेगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर सभासद प्रतिनिधि लाल जायसवाल, शिवपति उपाध्याय, विनोद पाठक, दद्दन यादव, गोकर्ण पाठक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।