{"_id":"6a554b3f2d2a8dd47c004f89","slug":"devotees-observed-mourning-during-the-shab-e-dari-by-reciting-nauhas-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-161214-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: शब्बेदारी में अकीदतमंदों ने नौहा पढ़कर किया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: शब्बेदारी में अकीदतमंदों ने नौहा पढ़कर किया मातम
Tue, 14 Jul 2026 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 14 Jul 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुमरियागंज। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के कस्बा हल्लौर स्थित इमामबाड़ा सेठबाबा में रविवार की रात अंजुमन उरूज मातम के तत्वावधान में कदीमी तरही शब्बेदारी का आयोजन किया गया। इसमें अंजुमनों के मातमी दस्ते ने सारी रात नौहा-मातम किया।
तरही शब्बेदारी के कार्यक्रम का आगाज शकील अहमद गुडडू ने कलाम पाक की तिलावत करके किया। इसके बाद इमाम सैय्यदे सज्जाद के ताबूत का जुलूस निकाला गया। ताबूत की जियारत के लिए अकीदतमंदों का हुजूम उमड पड़ा। इसके बाद मर्सियाख्वानी हैदरे कर्रार और उनके सहयोगी ने की।
मजलिस को जाकिरे अहलेबैत अजीम हैदर ने संबोधित करते हुए इमाम जैनुल आब्दीन (सैय्यदे सज्जाद) पर यजीदी लश्कर की तरफ से किए गए जुल्मों सितम और शहादत को विस्तार से बयान किया। इमाम सज्जाद की शहादत का जिक्र सुनकर सभी अकीदतमंद रो पडे़। मजलिस के बाद अंजुमनों के नौहा-मातम का सिलसिला शुरू हुआ, जिसमे अंजुमन उरूज मातम की तरफ से मशहूर नौहाख्वां अली मूसा रिजवी ने कई दर्द और गमनाक नौहे पढ़े। अंजुमन फेदा ए अबुल फजलिल अब्बास,अंजुमन फरोग मातम, अंजुमन फरोगे अजा देवरा सादात-बाराबंकी और अंजुमन गुलदस्ता मातम के मातमी दस्ते ने नौहा-मातम करके इमाम सज्जाद को नजराने अकीदत पेश किया।कार्यक्रम का संचालन काजिम रिजवी व हैदर हल्लौरी ने किया।
विज्ञापन
इस दौरान हैदरे कर्रार, मेहंदी अब्बास जानू,असगर अब्बास, तसकीन, जुहेर, मंजर आदि मौजूद रहे।