{"_id":"6a554ad0fe144fd19b076256","slug":"ensure-every-school-organizes-two-sports-competitions-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-161191-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: हर विद्यालय कराएं दो खेल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: हर विद्यालय कराएं दो खेल प्रतियोगिता
Tue, 14 Jul 2026 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 14 Jul 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनी रणनीति, विद्यालय में होने वाले खेल प्रतियोगिता की तैयार
वर्ष 2026-27 में माध्यमिक एवं बेसिक स्कूलों में खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन के लिए हुई वार्षिक बैठक
धेंसा। माध्यमिक और बेसिक स्कूलों के आपसी सहयोग से सत्र 26-27 में विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों को जनपद स्तर पर आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में कम से कम दो खेलकूद में प्रतिभाग करना अनिवार्य है। सभी विद्यालय में खेल समिति का गठन करने और विद्यालय स्तर पर सौंपी गई खेल संबंधी जिम्मेदारी का सभी प्रधानाचार्य व व्यायाम शिक्षक अनुपालन सुनिश्चित करें। समयानुसार क्रीड़ा शुल्क जमा करें।
यह निर्देश देते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार ने दिए। वह जय किसान इंटर काॅलेज सकतपुर सनई में सोमवार को आयोजित खेलकूद के वार्षिक बैठक के दौरान जनपद के माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्यों और व्यायाम शिक्षकों से रूबरू थे। उन्होंने कहा कि बेसिक स्कूलों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं और माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों के साथ अंडर-14 के बीच विद्यालय, ब्लॉक और जनपद और मंडल व प्रदेश स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्यों को वाॅलीबाल, तैराकी, जिमनास्टिक, खो-खो एवं और विभिन्न खेलों के आयोजन के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा जूनियर,सब जूनियर और सीनियर वर्ग के विभिन्न खेलों की जिम्मेदारी के लिए माध्यमिक और राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को विद्यालय वार जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस अवसर पर बीएसए शैलेष कुमार ने प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं की सहभागिता और अन्य महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
बैठक में जिला समन्वयक भारद्वाज शुक्ल, प्रधानाचार्य विक्रम यादव, विनय अनमोल, आशीष श्रीवास्तव, तनवीर अहमद, व्यायाम शिक्षक दौलत बाबू गुप्ता, रत्नेश सिंह आदि उपस्थित रहे।