फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Teacher Ravindra passed the International Kho-Kho Technical Official Course.

Siddharthnagar News: शिक्षक रविंद्र ने पास किया अंतरराष्ट्रीय खो-खो टेक्निकल ऑफिशियल कोर्स

Tue, 14 Jul 2026 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 14 Jul 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Teacher Ravindra passed the International Kho-Kho Technical Official Course.
सिद्धार्थनगर। खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से एसजीटी यूनिवर्सिटी हरियाणा में आयोजित कोर्स में प्रतिभाग करने के वाले जिले में तैनात सहायक अध्यापक रविंद्र गुर्जर ने कोर्स पास कर खो-खो के अंतरराष्ट्रीय ऑफिशियल का दर्जा प्राप्त किया। वह उत्तर प्रदेश से बेसिक शिक्षा विभाग से इस परीक्षा को पास करने वाले अकेले शिक्षक है। शिक्षक रविंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि कोर्स में भारत सहित नेपाल, मलेशिया, ऑस्ट्रेलिया नीदरलैंड, अफ्रीका, इंग्लैंड सहित अन्य देशों के लगभग 80 ऑफिशियल्स ने प्रतिभा किया था। खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार व जिला व्यायाम शिक्षक उपेंद्रनाथ उपाध्याय ने बताया कि शिक्षक रविंद्र गुर्जर ने जनवरी 2025 में खो-खो के प्रथम विश्व कप में भी टेक्निकल ऑफिशियल की भूमिका अदा की थी। सोमवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार ने कार्यालय में उन्हें प्रमाणपत्र के साथ सम्मानित कर बधाई दी। बीईओ रामकुमार सिंह, जिला समन्वयक बालिका सुरेंद्र श्रीवास्तव, जिला व्यायाम शिक्षिका सीमा द्विवेदी, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक मुस्तन शेरुल्लाह, अजय बरनवॉल, किशन वर्मा, साधु शरण, सुखबीर सिंह ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed