फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Female students from 28 schools will be trained in Judo, Taekwondo, and Karate.

Siddharthnagar News: जूडो, ताईक्वांडो व कराटे में प्रशिक्षित होंगी 28 स्कूलों की छात्राएं

Tue, 14 Jul 2026 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 14 Jul 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Female students from 28 schools will be trained in Judo, Taekwondo, and Karate.
माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर आयोजित होगा प्रशिक्षण अभियान
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले के 28 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत बालिकाओं को विपरीत परिस्थितियों में सामना करने के लिए मार्शल आर्ट यानी जूडो, ताइक्वांडो, कराटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्हें तीन माह तक यह आत्मरक्षा प्रशिक्षण दी जाएगी, जिसमें प्रतिदिन 40 मिनट की अवधि निर्धारित की गई है। यह जानकारी देते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि प्रशिक्षित ट्रेनरों के माध्यम से बालिकाओं को मानसिक और शारीरिक रूप से सशक्त बनाया जाएगा।
राज्य परियोजना निदेशक उप्र माध्यमिक शिक्षा अभियान की ओर से डीआईओएस को पत्र भेज रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के तहत जिले के चयनित 28 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रशिक्षण का निर्देश दिए हैं, जिसके बाद जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति के सदस्यों की उपस्थिति में हुई बैठक प्रशिक्षकों के भर्ती का निर्देश दिया गया। इसमें बताया गया कि तीन माह की अवधि के लिए प्रशिक्षक भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 14 से 21 जुलाई 2026 तक निर्धारित आवदेन को पूरित कर समस्त संलग्नकों के साथ जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन

साक्षात्कार मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जनपदीय समिति द्वारा 22 जुलाई को सुबह 11 बजे कार्यालय कक्ष (विकास भवन) में किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि प्रशिक्षक पद के लिए मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट योग्यता का प्रमाण पत्र और ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में कार्य करने के इच्छुक हो। चयन में महिला प्रशिक्षकों को वरीयता प्रदान की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी साक्षात्कार में अपने समस्त प्रशिक्षण व शैक्षिक प्रमाण-पत्रो, अंक-पत्रों की मूल प्रति के साथ-साथ प्रमाणित छायाप्रति लेकर आएंगे। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से बालिकाओं में जीवन कौशल का विकास किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed