{"_id":"6a554b6aba17286c72076e6b","slug":"health-camp-held-in-border-village-patients-treated-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-161201-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सीमावर्ती गांव में लगा स्वास्थ्य शिविर, मरीजों का हुआ उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सीमावर्ती गांव में लगा स्वास्थ्य शिविर, मरीजों का हुआ उपचार
Tue, 14 Jul 2026 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 14 Jul 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवा सप्ताह के तहत भारत-नेपाल सीमा पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर
198 लोगों का उपचार, पौधारोपण भी किया गया
खुनुवां। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की ओर से सेवा सप्ताह के उपलक्ष्य में रविवार को भारत-नेपाल सीमा से सटे खुनुवां बाजार स्थित पंचायत भवन में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर और पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में 198 महिला, पुरुष और बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवाएं दी गईं। विश्व हिंदू परिषद शोहरतगढ़ के अध्यक्ष सचमुच त्रिपाठी की अगुवाई में आयोजित शिविर में मेडिकल कॉलेज के मैनेजर डॉ. प्रकाश के नेतृत्व में वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर के बाद एसएसबी कैंप परिसर और गांव के अन्य स्थानों पर पौधारोपण किया गया। विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष ब्रजेश पांडेय ने कहा कि सेवा, सुरक्षा और संस्कार संगठन की मूल भावना है। सेवा सप्ताह के माध्यम से स्वास्थ्य, पर्यावरण और समाजहित से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाई जा रही है। कार्यक्रम में धर्म प्रसार प्रमुख आशीष सिंह, मातृ शक्ति संयोजिका प्रमिला, पूर्व प्रधान संजय कुमार, रवि तिवारी, बजरंग दल के प्रखंड संयोजक हरिश्चंद्र, सह संयोजक अरुण आदि मौजूद रहे।