{"_id":"699cba5badb1a03bc00324cf","slug":"doctors-chairs-remained-emptypatients-kept-waiting-siddharthnagar-news-c-206-1-sgkp1021-172168-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: डॉक्टरों की कुर्सी रही खाली...इंतजार करते रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: डॉक्टरों की कुर्सी रही खाली...इंतजार करते रहे मरीज
विज्ञापन
जिला अस्पताल के मेडिसिन विभाग में 9 बजकर 27 मिनट पर डॉक्टर की कुर्सी खाली रही।
विज्ञापन
सुबह आठ बजे शुरू हो जाती है जिला अस्पताल की ओपीडी, 9.17 बजे तक खाली पड़ी थी हड्डी रोग विभाग में डॉक्टर की कुर्सी
शिशु व बाल रोग विभाग में 9.25 बजे तक खाली रही डॉक्टर की कुर्सी
महराजगंज। जिला अस्पताल में कुछ डॉक्टरों की मनमानी से मरीजों को समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। ओपीडी में इलाज के लिए में मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। सोमवार की सुबह अमर उजाला की पड़ताल में सामने आया कि डॉक्टर एक से सवा घंटे की देरी से ओपीडी में पहुंचते हैं।
कहने के लिए तो जिला अस्पताल की ओपीडी सुबह 8 बजे से शुरू हो जाती है। मरीज भी आठ बजे के बाद जिला अस्पताल पहुंचने लगते हैं लेकिन सोमवार को पड़ताल में कुछ डॉक्टर अपने चेंबर में नहीं मिले। 9.17 बजे तक जिला अस्पताल के हड्डी रोग विभाग में डॉक्टर की कुर्सी खाली पड़ी थी। मरीज बाहर खड़े होकर डॉक्टर का इंतजार कर रहे थे। हड्डी रोग विभाग के बाहर खड़े हरपुर निवासी सकल देव ने बताया कि पैर में दिक्कत है। आधे घंटे से डॉक्टर साहब का इंतजार कर रहा हूं अभी तक नहीं आए।
9.20 बजे नेत्र रोग विभाग में डॉ. मनीष निगम मरीजों का जांच करते मिले। जबकि 9.22 बजे दंत विभाग में डॉक्टर की कुर्सी खाली थी। दंत विभाग के बाहर खड़े सोनरा के राजेंद्र प्रसाद (43) कई दिनों से दांत में दर्द हो रहा था। घरेलू उपचार के बाद राहत नहीं मिला तो डॉक्टर को दिखाने आया हूं। पता नहीं डॉक्टर कब आएंगे।
ओपीडी में शिशु व बाल रोग विभाग में डॉक्टर की कुर्सी 9.25 बजे तक खाली रही। शिशु व बाल रोग विभाग के बाहर खड़ी बागापार की नीतू (22) ने बताया कि बच्चे को कई दिनों से बुखार है। बाहर दिखाने पर कोई लाभ नहीं मिला। यहां पर आधे घंटे से डॉक्टर का इंतजार कर रही हूं।
वहीं मेडिसिन विभाग में 9:27 बजे तक डॉक्टर की कुर्सी खाली रही। मरीज बाहर बैठकर इंतजार करते रहे। मेडिसिन विभाग के बाहर खड़े खुटहा के चंद्रशेखर (52) ने बताया कि पेट में दर्द और उल्टी की दिक्कत है। काफी देर से डॉक्टर का इंतजार कर रहा हूं लेकिन अब तक नहीं आए हैं। वहीं मिठौरा के राहुल (29) उल्टी-दस्त से परेशान थे।
ओपीडी में फीजिशियन डॉक्टर पवन कुमार सिंह 9. 30 बजे पर मरीजों का इलाज कर रहे थे। इनके कक्ष में मरीजों की भीड़ लगी रही। कुछ मरीज बाहर भी खड़े रहे। डॉक्टरों के समय से न पहुंचने पर मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। बाहर से पहुंचे मरीज इधर-उधर भटकते नजर आए।
वर्जन
इस संबंध में सीएमओ नवनाथ प्रसाद से मोबाइल फोन पर कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।
Trending Videos