सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Gorakhpur defeated Ayodhya and Lucknow

Siddharthnagar News: गोरखपुर ने अयोध्या और लखनऊ को दी शिकस्त

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 24 Feb 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur defeated Ayodhya and Lucknow
विज्ञापन
गोरखपुर। खेल निदेशालय की ओर से सोमवार को वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में राज्यस्तरीय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। पहले दिन वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज की टीम ने जीत दर्ज कर आगे की राह बनाई। एक तरफा मुकाबले में अयोध्या और लखनऊ मंडल को शिकस्त दी।
Trending Videos

प्रतियोगिता का पहला मैच वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स काॅलेज और अयोध्या मंडल के बीच खेला गया। इसमें वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स काॅलेज गोरखपुर ने अयोध्या मंडल को 14-0 गोल के अंतर से रौंद दिया। दूसरा मैच में कानपुर मंडल ने अलीगढ़ को 3-0 के अंतर से पराजित किया। तीसरा मैच मुरादाबाद मंडल बनाम सहारनपुर मंडल के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में मुरादाबाद ने 3-1 गोल के अंतर से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौथे मैच में बस्ती मंडल ने देवीपाटन मंडल को 2-0 गोल के अंतर से पराजित किया। पांचवां मैच मेरठ मंडल के नाम रहा, जिसने चित्रकूट मंडल को 2-1 गोल से शिकस्त दी। अंतिम मैच में वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स काॅलेज गोरखपुर ने लखनऊ मंडल को एकतरफा मुकाबले में 8-0 गोल के अंतर हरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed