सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Eligible beneficiaries are being enabled to avail the benefits of the schemes.

Siddharthnagar News: पात्र लाभार्थियों को दिलाया जा रहा योजनाओं का लाभ

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 16 Jun 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Eligible beneficiaries are being enabled to avail the benefits of the schemes.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विकास खंड नौगढ़ में जनकल्याण शिविर व स्वास्थ्य मेला कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि श्रम सेवायोजन मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर और मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर देश और प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। विभिन्न विभागों के स्टाॅल लगाकर पात्र लाभार्थी जो योजनाओं का लाभ पाने से वंचित है, उन्हें जोड़ने का काम किया जा रहा है। गरीबों की आमदनी बढ़े, इसके लिए सरकार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान गौतम बुद्ध का प्रसाद कहा जाने वाला काला नमक चावल का भी स्टाॅल यहां पर लगा है। सरकार की ओर से दी जा रही योजनाओं का लाभ समस्त पात्र लाभार्थियों को दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री की ओर से 82 करोड़ लोगों को निशुल्क राशन दिया जा रहा है।
विज्ञापन

आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत पांच लाख तक का निशुल्क इलाज के सुविधा दी जा रही है, जिन लोगों के पास अपना मकान नहीं है, उन्हें पक्का मकान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गांव में 16 से 18 घंटे बिजली देने का काम कर रहे हैं।
विधायक श्याम धनी राही ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का सपना था कि समाज के अंतिम लाइन में खड़े व्यक्ति को लाभ मिले। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। तीन दिवसीय शिविर एवं स्वास्थ्य मेला का आयोजन जनपद के समस्त विकास खंडों में किया गया है। जो लोग योजनाओं के लाभ से वंचित हैं वह योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 12 वर्ष पूर्ण होने पर उत्सव मनाकर जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन किया है।
जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर तीन दिवसीय शिविर में विभिन्न विभागों के लगे स्टाॅल का अवलोकन अवश्य करें। किसी को कोई समस्या है तो उसका निस्तारण कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed