सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Employment assistants intercepted the Minister-in-charge, submitted a memorandum, and demanded a resolution to their issues.

Siddharthnagar News: रोजगार सेवकों ने प्रभारी मंत्री को रोक सौंपा ज्ञापन, निदान की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 15 Jun 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Employment assistants intercepted the Minister-in-charge, submitted a memorandum, and demanded a resolution to their issues.
कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन करते ग्राम रोजगार सेवक। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। ग्राम रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसिएशन ने सोमवार को विभिन्न मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कलक्ट्रेट में कार्यक्रम में शामिल होने आए जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर के वाहन को रोककर उन्हें ज्ञापन सौंपा। वह प्रभारी मंत्री से मंच पर आकर आश्वासन देने की मांग कर रहे थे लेकिन प्रभारी मंत्री ने उन्हें रेस्ट हाउस बुलाकर समस्याएं सुनने और उसके निदान के संबंध में शासन स्तर तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप द्विवेदी ने संविदा पर नियुक्त रोजगार सेवकों को नियमित कर राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने समेत 10 बिंदुओं संबंधी समस्याओं के निदान की मांग की। कहा कि सरकार की ओर से उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाना आवश्यक है। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2006 से मनरेगा योजना के तहत ग्राम रोजगार सेवकों ( पूर्ववर्ती पंचायत मित्र) की नियुक्ति हुई थी, तब से लगातार 19 वर्ष तक संविदा पर कार्यरत हैं। सरकार की सभी योजनाओं के कियान्वयन में पूर्ण योगदान देते है। इन्हें बहुत कम मानदेय, सामाजिक सुरक्षा और सेवा संबंधी सुविधाओं से वंचित रखा गया है। उन्होंने रोजगार सेवकों का मानदेय 24 हजार प्रतिमाह, मानदेय के लिए अलग बजट का प्रावधान, समय से भुगतान व हटाने की व्यवस्था में परिवर्तन आदि मांगों के निस्तारण की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष सदानंद यादव, संरक्षक राजेश चतुर्वेदी, महामंत्री अमरेश यादव, विश्वजीत भाष्कर, संजीव कुमार, सतीश, अखिलेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed