{"_id":"6a319f96ebe54d741e0a58c5","slug":"eye-examination-of-70-vehicle-drivers-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-159892-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 70 वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 70 वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। संभागीय परिवहन कार्यालय पर मंगलवार को वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 70 वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण हुआ। साथ ही, उन्हें यातायात नियम के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें नियम के तहत वाहन चलाने की सलाह दी गई।
एआरटीओ संजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वाहन चालकों का समय- समय पर नेत्र परीक्षण कराया जाता है। इसी के तहत कार्यालय में नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। इसमें नेत्र सर्जन डॉ.अतुल कुमार व उनकी टीम की ओर से 70 वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण करके आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया। उन्हें यातायात के नियम के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में चालक मौजूद रहे। इस अवसर पर राजेन्द्र गुप्ता, नुरुल कमर, मिन्हाजुल होदा आदि मौजूद रहे।