सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   FIR lodged against three in assault case

Siddharthnagar News: मारपीट के मामले में तीन पर प्राथमिकी दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 11 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
FIR lodged against three in assault case
विज्ञापन
ढेबरुआ। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के बढ़नी नगर पंचायत में चार दिन पहले स्मैक बेचने को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने कोमल पत्नी अर्जुन, अर्जुन, करन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में बढ़नी नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन लोहियानगर निवासी गीता देवी पत्नी राजकुमार अग्रहरि ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात लगभग 10 बजे दो लोगों में स्मैक बेचने को लेकर विवाद हो गया। सीमा से लगे बढ़नी कस्बे के वार्ड नंबर तीन लोहिया नगर में एक व्यक्ति पर स्मैक बेचने का आरोप लगाते हुए बड़ी संख्या मोहल्ले के लोग पहुंच गए थे। उनका आरोप था कि एक व्यक्ति नगर में ही स्मैक बेचता है, जिससे यहां लोगों का आना-जाना रहता है। हमेशा विवाद की स्थिति बनी रहती है। मोहल्ले के युवक भी नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। इसके बाद हंगामे के बाद मारपीट भी हुई थी। मामला पुलिस तक पहुंचा तो टीम मौके पर पहुंच गई। इसके बाद लोगों को किसी तरह से वहां से हटाया और जांच करके कार्रवाई का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में बढ़नी चौकी प्रभारी वीरेंद्र यादव ने बताया कि महिला की तहरीर पर कोमल पत्नी अर्जुन, अर्जुन, करन के मारपीट सहित अन्य धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed