{"_id":"69da9223bad58c71250de8d5","slug":"emphasis-on-zero-tolerance-policy-to-curb-smuggling-and-anti-national-activities-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-156444-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: तस्करी और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए जीरो टॉलरेंस नीति पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: तस्करी और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए जीरो टॉलरेंस नीति पर जोर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 11 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़नी। भारत-नेपाल की संवेदनशील सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने सुरक्षा का नया ब्लू प्रिंट तैयार किया है। शनिवार को सीमावर्ती क्षेत्र में आयोजित उच्च स्तरीय सैनिक सम्मेलन में एसएसबी महानिदेशक संजय सिंघल की मौजूदगी में सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा की गई। बैठक में इसमें मानव तस्करी, मादक पदार्थों की तस्करी और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए जीरो टॉलरेंस नीति पर जोर दिया गया।
एसएसबी महानिदेशक संजय सिंघल बढ़नी बॉर्डर पर पहुंचे। यहां अधिकारियों के साथ उन्होंने बाॅर्डर को देखा। इसके बाद एक बैठक की। इसमें कई बिंदुओं पर चर्चा करने के साथ ही सुरक्षा से जुड़े आवश्यक निर्देश दिए। सीमा प्रबंधन को अपग्रेड करने और जांच प्रणाली को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया गया। इसमें सीमा की सुरक्षा को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिए गए।
कहा कि सुपरविजन अपग्रेडेशन और जांच की व्यवस्था को इस कदर मजबूत किया जा रहा है कि सीमा से होने वाली अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके। सुरक्षा के दूसरे चरण में तकनीकी निगरानी और स्मार्ट पेट्रोलिंग पर विशेष ध्यान है। इसी के साथ ही सीमा विशेष निगरानी जांच सहित कई बिंदुओं की जिम्मेदारों से जानकारी ली।
डीआईजी गोरखपुर परिक्षेत्र मुन्ना सिंह ने बताया कि सीमा सुरक्षा के दूसरे चरण की शुरुआत की जा रही है। इसके तहत सीमाई रास्तों पर परमानेंट चेक पोस्ट स्थापित किए जाएंगे, जिससे आवाजाही करने वालों की सघन जांच सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों और जाली नोटों की तस्करी रोकने के लिए डॉग स्क्वॉड की क्षमता भी बढ़ाई जा रही है। इसके लिए दो अतिरिक्त प्रशिक्षित स्वान तैनात किए जाएंगे। डीआईजी ने कहा कि वर्तमान में सीमा डाइल्यूटेड है, जिससे चुनौतियां बनी हुई हैं। इनसे निपटने के लिए बॉर्डर इंट्रैक्शन टीम (बीआईटी) को और अधिक सक्रिय किया जाएगा। साथ ही तकनीक आधारित निगरानी और स्मार्ट पेट्रोलिंग पर विशेष जोर दिया जाएगा।
बैठक में आईजी (एसएसबी) लखनऊ रतन संजय, डीआईजी मुन्ना सिंह, कमांडेंट (50वीं वाहिनी) संजय कुमार, कमांडेंट (43वीं वाहिनी) उज्ज्वल दत्ता, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन, क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी तथा नेपाल पुलिस के डीएसपी मोहन केसी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
Trending Videos