{"_id":"69baeb920e53c16b450c1a02","slug":"health-team-broke-into-illegal-ultrasound-centre-machines-seized-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-155205-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: ताला तोड़कर अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर में घुसी स्वास्थ्य टीम, मशीनें जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: ताला तोड़कर अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर में घुसी स्वास्थ्य टीम, मशीनें जब्त
विज्ञापन
तिलौली में अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच करते स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद
विज्ञापन
बांसी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को शिवनगर डिडई थाना क्षेत्र के तिलौली में एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा मारा। मौके पर टीम पहुंची तो ताला बंद था। टीम ताला तोड़कर अंदर घुसी और अनियमितता मिलने पर सेंटर सील कर मशीनों को जब्त कर लिया। बताया जा रहा है कि सेंटर संचालक को टीम के आने की जानकारी थी। टीम के आने से पहले वह ताला बंद कर भाग गया था। मशीन सील करने के साथ ही टीम ने लिखापढ़ी की है।
जानकारी के अनुसार, नोडल अधिकारी पीसीपीएनडीटी प्रभारी मानवेंद्र पाल के नेतृत्व में तिलौली पहुंची टीम ने सीएचसी मिठवल के गेट के पास कमरे में अवैध रूप से संचालित एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा मारा। कार्रवाई से पहले ही संचालक सेंटर बंद कर भाग चुका था। टीम ताला तोड़कर अंदर घुसी और जांच में अनियमितताएं मिलने पर अल्ट्रासाउंड मशीन, प्रिंटर समेत कई उपकरणों को जब्त कर थाने ले गई। साथ ही अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया। सहायक पटल रोहित वर्मा, नायब तहसीलदार सीपी श्रीवास्तव व थाना शिवनगर डिंडई पुलिस टीम की मौजूदगी में की कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से हुई।
प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार मौर्य ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी की तहरीर पर अज्ञात संचालक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है। अल्ट्रासाउंड सेंटर से सील उपकरणों को सुपुर्दगी में लिया गया है। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग को इस सेंटर के अवैध संचालन की शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। इस संबंध में नोडल प्रभारी मानवेंद्र पाल ने कहा है कि अवैध रूप से संचालित अन्य सेंटरों पर भी नजर है। एक को सील करने की कार्रवाई की गई है।
Trending Videos