सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Information about the schemes was provided at the camp.

Siddharthnagar News: शिविर में योजनाओं की दी जानकारी

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 17 Jun 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Information about the schemes was provided at the camp.
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले के क्रम में मंगलवार को विकास खंड खुनियांव में कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी और जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया तथा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने डॉ. सतीश द्विवेदी का बुके देकर स्वागत किया।

पूर्व मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 14 से 16 जून तक सभी विकास खंडों में जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से लोगों को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिन पात्र लोगों को अभी तक योजनाओं का लाभ नहीं मिल सका है, वे संबंधित विभागीय स्टालों पर अपना पंजीकरण कराकर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, किसान सम्मान निधि, हर घर जल योजना, सौभाग्य योजना आदि की जानकारी देते हुए लोगों से अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed