{"_id":"69af2054297be1b5f605c407","slug":"kaliyuga-resides-in-wealth-acquired-through-injustice-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1016-154700-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: अन्याय पूर्वक अर्जित धन में कलयुग का होता है निवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: अन्याय पूर्वक अर्जित धन में कलयुग का होता है निवास
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 10 Mar 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के जाखौली गांव में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ रही है श्रोताओं की भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
भवानीगंज। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ग्राम जाखौली गांव में चल रही नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन रविवार की रात कार्यक्रम में श्रोताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
श्रीमद्भागवत कथा में अयोध्या धाम से पधारे कथावाचक आचार्य हरिवेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि जब अखंड भारत के सम्राट राजा परीक्षित ने कलयुग को जुआ मदिरा पान, व्यभिचार और जीव हिंसा वाले जगह स्थान दिया तो कलयुग ने कहा महाराज मुझमें (कलयुग) में लाख बुराई है फिर भी एक अच्छाई है कलयुग में केवल भगवान के नाम का जाप से ही मनुष्य संसार सागर को पार कर सकता है। हमें कोई अच्छा सा स्थान दीजिए, तो राजा परीक्षित ने कहा मैं तुम्हें धन में निवास करने का स्थान दे रहा हूं जो धन चोरी या अन्याय पूर्वक अर्जित किया गया हो और तभी से कलयुग अन्याय पूर्वक अर्जित किए गए धन में निवास करने लगा और जिसका परिणाम प्रारब्ध के बली होने पर चोरी करने वाला मनुष्य न भोगे तो उसके वंश को भोगना पड़ता है। इस प्रकार के धन मनुष्य को सदैव बचना चाहिए, जिसे उनके ऊपर कलयुग का प्रभाव न रहे।
इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य आयोजक अंगद पांडेय, हरि प्रसाद श्रीवास्तव, राजकुमार पांडेय, छोटे पांडेय, मुकेश श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।
Trending Videos