सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   There is commotion at gas agencies, officers are in the field

Siddharthnagar News: गैस एजेंसियों पर गहमागहमी, फील्ड में उतरे अफसर

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 10 Mar 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
There is commotion at gas agencies, officers are in the field
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

सिद्धार्थनगर। अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच युद्ध के बीच आपूर्ति बंद होने के अफवाहों से गैस एजेंसियों और गोदामों में भीड़ थमती नहीं दिख रही है। गैस एजेंसियों व गोदामों पर एक सप्ताह से अचानक बढ़ी भीड़ से गैस एजेंसी संचालकों के उपभोक्ताओं को सिलिंडर उपलब्ध कराने में पसीने छूट रहे हैं। एजेंसियों पर लग रही भीड़ से प्रशासनिक अफसर फील्ड में उतर गए हैं।
सोमवार को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने स्वयं शहर के गैस एजेंसी का निरीक्षण किया, वहीं उनके निर्देश पर तहसीलों में एसडीएम ने एजेंसियों का निरीक्षण करने के साथ वितरण व्यवस्था की निगरानी बढ़ा दी है। प्रशासन गैस एजेंसी डीलरों से ब्यौरा मांग कर एक-एक सिलिंडर का हिसाब करने में जुट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के कारण आपूर्ति बाधित होने के अफवाहों से बेचैन रसोई गैस उपभोक्ताओं की एजेंसी व गोदामों पर भीड़ बढ़ती जा रही है। इसका नतीजा है कि सामान्य दिनों की अपेक्षा गैस एजेंसियों पर दो से तीन गुना उपभोक्ता गैस सिलिंडर के लिए कतार लगा रहे हैं।
सोमवार को भी जिले के कई गैस एजेंसियों व गोदामों पर सुबह से कतार में लगे उपभोक्ता गैस सिलिंडर पाने के लिए जद्दोजहद करते दिखे। वहीं स्थिति पर नियंत्रण के लिए सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पूर्ति विभाग भी मैदान में उतर गया।
पूर्ति विभाग की तरफ से जिले के इंडेन और एचपी के 45 गैस एजेंसियों के संबंध में डीलरों से ब्यौरा लिया गया। सोमवार को जिले के पांचों तहसीलों में स्थित 45 गैस एजेंसियों पर सोमवार को 4500 उपभोक्ताओं में सिलिंडर का वितरण किया गया।
वहीं, मंगलवार को जिले में एचपी के गैस एजेंसियों पर 7416 गैस सिलिंडर आने वाला है। इसी तरह इंडेन के गैस एजेंसियों पर गैस सिलिंडर की उपलब्धता का विवरण पूर्ति विभाग एवं प्रशासन द्वारा लेते हुए निगरानी की जा रही है।
भंडारण के लिए लग रही भीड़ : गैस एजेंसियों पर कतार में लगे अधिकांश उपभोक्ता ऐसे भी शामिल होते है, जिन्हें तत्काल सिलिंडर की जरूरत नहीं होती है। वह अफवाहों के चलते घर में अतिरिक्त भरा हुआ गैस सिलिंडर रखने के लिए जद्दोजहद करते दिख रहे है।
जिला पूर्ति अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रति माह जिले में गैस सिलिंडरों की जितनी आपूर्ति आती थी, उतनी ही आ रही है, लेकिन अफवाह के कारण भंडारण के लिए गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भीड़ लग रही है। इस कारण सामान्य दिनों की अपेक्षा बुकिंग का ग्राफ भी तीन से चार गुना तक बढ़ गया है।
जमाखोरी व कालाबाजारी पर सख्त हुआ प्रशासन : शोहरतगढ़। रसोई गैस की समस्या से जूझ रहे उपभोक्ताओं को राहत पहुंचाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। अब ऑनलाइन बुकिंग करने के बाद ही रसोई गैस मिलेगी। शासन के निर्देश पर एसडीएम विवेकानंद मिश्रा ने सोमवार को तीन गैस गोदामों पर गैस वितरण का निरीक्षण किया। कनेक्शन धारकों से ऑनलाइन बुकिंग के बारे में जानकारी ली।
एसडीएम विवेकानंद मिश्रा ने कहा कि रसोई गैस की कोई कमी नहीं है। उन्होंने गैस एजेंसी संचालक को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जिन कनेक्शन धारक ऑनलाइन बुकिंग की है केवल उन्हीं को रसोई गैस दें। होटल, ढाबा व ठेलों पर खोमचा बेचने वालों को घरेलू रसोई गैस कदापि न दें और न ही किसी के हाथों चोरी छिपे अधिक दामों पर बेचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed