{"_id":"69d3fb99d09a57229f0ec384","slug":"kiln-workers-son-missing-from-market-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-156222-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बाजार से भट्ठा मजदूर का बेटा लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बाजार से भट्ठा मजदूर का बेटा लापता
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पीलीभीत जिले के देउरिया थाना क्षेत्र के मनकापुर निवासी चांद बाबू पुत्र महमूद ने मोहाना थाने में तहरीर देकर अपने 20 वर्षीय बेटे के लापता होने की शिकायत की है। तहरीर में उन्होंने बताया कि वह परिवार सहित अबरार ईंट भट्ठा, मटयरिया पर ईंट बनाने का कार्य करते हैं। उनका बेटा मुर्तजा शनिवार शाम करीब 5:30 बजे बर्डपुर के साप्ताहिक बाजार में सामान खरीदने गया था, लेकिन इसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। गुमशुदा युवक मुर्तजा की लंबाई लगभग 5 फीट है। वह गुलाबी शर्ट और गहरे नीले रंग की जींस पहने हुए था। पिता ने पुलिस से गुमशुदगी दर्ज कर बेटे की तलाश कराने की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। संवाद
Trending Videos