{"_id":"69ade492d00fd7c078020047","slug":"learning-by-doing-will-make-studies-interesting-children-will-learn-through-experiments-and-activities-siddharthnagar-news-c-205-1-deo1003-156000-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: लर्निंग बाय डूइंग से रोचक होगी पढ़ाई, प्रयोग और गतिविधियों से सीखेंगे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: लर्निंग बाय डूइंग से रोचक होगी पढ़ाई, प्रयोग और गतिविधियों से सीखेंगे बच्चे
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 09 Mar 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाई को अधिक रोचक और व्यावहारिक बनाने के लिए अब लर्निंग बाय डूइंग कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। इसके तहत कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों को प्रत्येक सप्ताह निर्धारित दिनों में प्रयोगात्मक और गतिविधि आधारित शिक्षण कराया जाएगा, जिससे बच्चों को विषयों की समझ व्यावहारिक अनुभव के माध्यम से विकसित हो सके।
जिले के परिषदीय और कंपोजिट विद्यालयों में करीब दो लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और आधुनिक शिक्षण पद्धति से जोड़ने के लिए शासन स्तर से लगातार नई पहल की जा रही है। इसी क्रम में अब विद्यालयों में लर्निंग बाय डूइंग कार्यक्रम लागू किया जाएगा। इसके तहत कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए सप्ताह में निर्धारित दो-दो दिन गतिविधि आधारित शिक्षण कराया जाएगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार कक्षा के अनुसार समय सारणी तैयार की जाएगी, जिसमें अंतिम दो पीरियड लर्निंग बाय डूइंग गतिविधियों के लिए तय रहेंगे। इन गतिविधियों का संचालन प्रशिक्षित शिक्षकों और तकनीकी अनुदेशकों के माध्यम से कराया जाएगा। साथ ही प्रत्येक माह कराई जाने वाली गतिविधियों की फोटो प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करनी होगी, जिससे कार्यक्रम की निगरानी भी हो सकेगी।
बीएसए रामजियावन मौर्य ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुसार जिले में इस कार्यक्रम की शुरुआत कराई जाएगी। इसके लिए सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया गया है।
Trending Videos