सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Women were made aware in the daughter-in-law-daughter conference

Siddharthnagar News: बहू-बेटी सम्मेलन में महिलाओं को किया जागरूक

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 09 Mar 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Women were made aware in the daughter-in-law-daughter conference
विज्ञापन
पडरौना। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को मिशन शक्ति व एंटी रोमियो टीम ने गांवों और कस्बों में ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ का आयोजन किया। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया।
Trending Videos

कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीमों ने महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों और आपातकालीन सेवाओं के बारे में जानकारी दी। इसमें वूमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, एम्बुलेंस सेवा 108, चाइल्ड लाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, महिला हेल्पलाइन 181 तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही मिशन शक्ति केंद्र और वन स्टॉप सेंटर की उपयोगिता के बारे में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन में चौपाल लगाकर महिलाओं व बालिकाओं को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया गया। इनमें मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, निराश्रित महिला पेंशन योजना और मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना सहित अन्य योजनाएं शामिल हैं।
पुलिस टीमों ने महिलाओं को आत्मरक्षा के उपाय, साइबर अपराध से बचाव, गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा और साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में भी जानकारी दी। इस दौरान महिलाओं को पंफलेट वितरित कर उनके अधिकारों और कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed