{"_id":"69adce6b8f9d5c76ca00204a","slug":"crowd-of-cold-and-fever-patients-in-the-health-fair-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-154652-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: आरोग्य मेले में जुकाम-बुखार के मरीजों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: आरोग्य मेले में जुकाम-बुखार के मरीजों की भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटहना में आरोग्य मेले में मरीज देखते हुए डॉ. राकेश कुमार। संवाद
Link Copied
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को जन आरोग्य मेला आयोजन किया गया। इसमें सर्दी, खांसी-जुकाम और बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। इसमें बच्चे और बुजुर्ग शामिल थे। डॉक्टरों ने मौसम में बदलाव को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी। भारतभारी प्रतिनिधि के अनुसार, भनवापुर ब्लाॅक क्षेत्र के पीएचसी तरहर, बिजौरा व सोहना में रविवार को जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले में खांसी व गले में खराश, एसिडिटी, फंगल इंफेक्शन, जोड़ों में दर्द, त्वचा रोग आदि के कुल 137 मरीजों का इलाज कर निशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। बिस्कोहर प्रतिनिधि के अनुसार, पीएचसी पर रविवार को मौसमी बीमारियों के मरीज आरोग्य मेले में पहुंचे। सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार, मधुमेह रोगी सहित जोड़ो के दर्द से पीड़ित मरीजों ने मेले का लाभ उठाया। केंद्र पर दोपहर 2 बजे तक 119 मरीजों का उपचार कर दवाएं दी गईं। डाॅ. शर्मा ने बताया कि आरोग्य मेला में त्वचा, सर्दी व बुखार और घुटने के दर्द के मरीजों की संख्या अधिक रही। इसका कारण मौसम में हो रहे परिवर्तन बताया। मरीजों को व्यायाम करने की सलाह दी गई।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।