{"_id":"6a303ba78c4c57b77a001e30","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-body-found-hanging-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1016-159806-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, फंदे से लटका मिला शव
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भवानीगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के जुड़वनिया गांव के टोला ढढुआ में रविवार देर शाम मायके में खुशबू (22) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। कमरे में छत के कुंडे से फंदे के सहारे उसका शव लटका हुआ मिला। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के जुड़वनिया के टोला ढढुआ निवासी राजमन की पुत्री खुशबू की शादी 29 अप्रैल 2024 को थाना क्षेत्र के ही नगर पंचायत बढ़नी चाफा डाल डीह निवासी पंकज पुत्र दशरथ के साथ हुई थी। पिछले करीब छह माह से खुशबू मायके में ही रह रही थी। रविवार की शाम करीब सात बजे घर के लोग काम से कहीं बाहर गए थे। शाम को जब वे घर लौटे तो बाहर से दरवाजा बंद मिला। काफी आवाज दी। जब अंदर से कोई आवाज नहीं आई तोड़कर अंदर दाखिल हुए। वहां पहुंचते ही लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। देखा कि खुशबू का शव छत के कुंडे से फंदे के सहारे लटवा हुआ था। इसे नीचे उताकर मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
इस संबंध में इंचार्ज थानाध्यक्ष भवानीगंज राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि तहरीर मिली है। किसी के ऊपर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।