{"_id":"6a5293693283c71361031b68","slug":"one-vehicle-impounded-15-challaned-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-161129-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: एक वाहन सीज, 15 का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: एक वाहन सीज, 15 का चालान
Sun, 12 Jul 2026 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 12 Jul 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। बच्चों की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे मिशन सेफ फ्यूचर अभियान के तहत शनिवार को एआरटीओ की अगुवाई में स्कूली वाहनों की जांच की गई। अभियान के दौरान 22 वाहनों का निरीक्षण किया गया। इसमें नियमों का उल्लंघन मिलने पर एक वाहन को सीज किया गया, जबकि 15 का चालान किया गया।
एआरटीओ संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न स्थानों पर स्कूली वाहनों की जांच की। जांच के दौरान एक निजी वाहन को स्कूली वाहन के रूप में संचालित किए जाने के मामले में निरुद्ध किया गया।
वहीं, एक वाहन को टैक्स और फिटनेस संबंधी कमी मिलने पर कार्रवाई की गई। इसके अलावा हरियाणा से एनओसी लेकर आए एक स्कूल वाहन को परमिट, फिटनेस और टैक्स संबंधी कमियों के कारण थाना में निरुद्ध किया गया। सड़क सुरक्षा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से एआरटीओ संजय कुमार सिंह फातिमा गर्ल्स इंटर कॉलेज पहुंचे। उन्होंने छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा सिर्फ वाहन चलाने वालों की जिम्मेदारी नहीं है । छात्राएं सड़क सुरक्षा की ब्रांड एंबेसडर है।