{"_id":"6a52933484570de86f03fd96","slug":"seven-youths-stranded-in-the-banganga-river-were-rescued-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-161137-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बानगंगा नदी में फंसे सात युवक बचाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बानगंगा नदी में फंसे सात युवक बचाए गए
Sun, 12 Jul 2026 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 12 Jul 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
कपिलवस्तु में बाणगंगा नदी में फंसे सात युवकों को पुलिस ने शकुसल बचाया। स्रोत विज्ञप्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपिलवस्तु (सिद्धार्थनगर)। बानगंगा नदी में अचानक आई बाढ़ के बीच फंसे सात युवकों को सुरक्षाकर्मियों की संयुक्त टीम ने सकुशल बचा लिया। युवक नदी में तैरने के दौरान पानी का बहाव बढ़ने से बीच धारा में फंस गए थे। करीब डेढ़ घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
घटना बानगंगा नगरपालिका वार्ड नंबर-8 स्थित बालपुर गांव के पास की है। बताया जा रहा है कि अर्घाखांची जिले में हुई भारी बारिश के बाद बानगंगा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। इस दौरान नदी में तैर रहे युवक तेज बहाव की चपेट में आकर बीच में फंस गए। सूचना मिलने के बाद नेपाल पुलिस, सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) और नेपाल सेना की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। रेस्क्यू के दौरान क्रेन की भी मदद ली गई।
डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद मिली सफलता : कपिलवस्तु के डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (डीएसपी) रिपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि संयुक्त टीम ने करीब डेढ़ घंटे की कोशिश के बाद सभी युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। संवाद