सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Returned the bag containing jewellery and money

Siddharthnagar News: जेवर और रुपये समेत बैग को लौटाया

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Returned the bag containing jewellery and money
विज्ञापन
ककरहवा। मोहाना पुलिस ने एक महिला के गायब हुए बैग व उसमें रखा जेवर-रुपये बरामद कर लौटा दिया है। पुलिस के इस सराहनीय कार्य की क्षेत्र में काफी प्रशंसा हो रही है। नेपाल राष्ट्र के अजमा गांव निवासी कपूरा लोध पांच दिन पहले ई-रिक्शा में बैठकर ककरहवा चौराहा से नेपाल बार्डर तक गई। बॉर्डर पर उतरते समय वह ई-रिक्शा से अपना बैग उतारना भूल गई। कुछ देर बाद जब महिला को बैग की याद आई तो वह खोजबीन करने लगी, न मिलने पर मायूस होकर अपने घर चली गई। दो दिन पूर्व महिला ने इसकी सूचना लिखित रूप से ककरहवा पुलिस चौकी पर दी थी। पुलिस ने छानबीन करते हुए सीसीटीवी कैमरे से ई-रिक्शा का पहचान की। पूछताछ के बाद ई-रिक्शा चालक ने सकुशल बैग पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने बुधवार को महिला व उसके पति को बुलाकर बैग व उसमें रखा सोने,चांदी के जेवर व नकदी लौटा दिया है।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed