{"_id":"6a6bbf1690350d33c902aa03","slug":"security-agencies-on-the-border-are-on-alert-in-view-of-communal-tension-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-162095-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए बाॅर्डर पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए बाॅर्डर पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
Fri, 31 Jul 2026 02:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 31 Jul 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। नेपाल के सूनसारी जिले में पिछले तीन दिनों से चल रहे सांप्रदायिक हिंसा को लेकर सीमा पर सुरक्षा एजेंसी अलर्ट मोड में है। नेपाल के साथ ही भारतीय सुरक्षा एजेंसी जांच और निगरानी में लगी हुई है। हालांकि, बाॅर्डर पर अभी कोई असर नहीं है और स्थिति पूरी तरह सामान्य है। इसके बाद भी सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद हैं और मामले पर नजर बनाए हुए हैं।
जिले की 68 किलोमीटर सीमा नेपाल बाॅर्डर से लगती है। नेपाल के किसी भी हिस्से में किसी प्रकार के आंदोलन या फिर सांप्रदायिक तनाव का असर यहां तक पहुंचने की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में बाॅर्डर पर दोनों तरफ सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है। नेपाल के सूनसारी जनपद में सांप्रदायिक हिंसा को देखते हुए बाॅर्डर पर दोनों देश की फोर्स ने चौकसी बढ़ा दी है। हर आने-जाने वाले पर नजर है और वाहनों की जांच कर उन्हें बॉर्डर पार करने की अनुमति दी जा रही है। बढ़नी बाॅर्डर पर दोनों तरफ सामान्य आवाजाही है लेकिन फोर्स अलर्ट है। इसी प्रकार से खुनुंवा, ककरहवा आदि बाॅर्डर पर एहतियातन चौकसी बढ़ा दी गई है।