फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Two smugglers nabbed while transporting 35 sacks of urea to Nepal.

Siddharthnagar News: 35 बोरी यूरिया नेपाल ले जाते दो तस्कर दबोचे गए

Fri, 31 Jul 2026 02:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 31 Jul 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Two smugglers nabbed while transporting 35 sacks of urea to Nepal.
एसएसबी जवानों के गिरफ्त में बरामद यूरिया खाद व तस्कर। स्रोत एसएसबी - फोटो : samvad
खुनुवां। एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा चौकी खुनुवां की टीम ने बुधवार को बाॅर्डर पर जांच के दौरान दो संदिग्धों मुबारक और अरबाज को दबोच लिया। उनके कब्जे से 35 बोरी यूरिया बरामद किया गया। यूरिया नेपाल ले जाने की तैयारी थी। आरोपियों के साथ यूरिया को आगे की कार्रवाई के लिए खुनुवां कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

एसएसबी से मिली जानकारी के अनुसार, सीमा चौकी टीम ने गश्त पर थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि यूरिया लेकर कुछ लोग बॉर्डर पार जा रहे हैं। सूचना को संज्ञान में लेते हुए टीम सीमा पर स्थित पिलर संख्या 554/1 के पास पहुंच गई। यहां टीम को कुछ हलचल सुनाई दिया। टीम ने जाकर देखा तो कुछ व्यक्ति साइकिल और सिर पर यूरिया खाद लादकर अवैध रूप से नेपाल ले जाने का प्रयास कर रहे थे। व्यक्तियों का पीछा किया गया लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर और नेपाल राष्ट्र नजदीक होने के कारण कुछ व्यक्ति भागने में सफल रहे। मौके से दो व्यक्ति पकडे़ गए और 35 बोरी यूरिया खाद के साथ दो साइकिल बरामद की गई। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों की पहचान मुबारक व अरबाज निवासी करहिया थाना शोहरतगढ़ के रूप में हुई। पकड़े गए आरोपी खाद के संबंध में कोई जानकारी नहीं दे सके। पूछताछ के बाद बरामद खाद सहित दोनों को आगे की कार्रवाई के लिए खुनुवां कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed