फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Woman's condition worsens after snakebite; referred to medical college.

Siddharthnagar News: सांप के डसने से महिला की हालत बिगड़ी, मेडिकल कॉलेज रेफर

Fri, 31 Jul 2026 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 31 Jul 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Woman's condition worsens after snakebite; referred to medical college.
ढेबरुआ। बलरामपुर जिले के पचपेड़वा क्षेत्र की एक महिला को घर में काम करते समय सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखते हुए माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पचपेड़वा थाना क्षेत्र के बैरवा गांव निवासी फरीदा खातून (35) पत्नी मुमताज अहमद बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे घर में काम कर रही थीं। इसी दौरान उन्हें पैर में किसी चीज के काटने का आभास हुआ। कुछ देर बाद परिजनों ने कमरे में जहरीला सांप देखा। वहीं, फरीदा खातून की तबीयत बिगड़ने लगी और वह बेहोश हो गईं।
विज्ञापन

परिजन उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज, सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed