फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: 55 samples of milk, khoya, and paneer sent for testing

Siddharthnagar News: दूध-खोआ-पनीर के 55 नमूने जांच को भेजे

Thu, 20 Aug 2026 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 20 Aug 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: 55 samples of milk, khoya, and paneer sent for testing
नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजवाते खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। स्रोत विज्ञ​प्ति
- खाद्य सुरक्षा विभाग ने चलाया विशेष अभियान
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। दूध और उसके उत्पादों में मिलावट की जांच के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से जिले में विशेष अभियान चलाया गया। सहायक आयुक्त (खाद्य) आरएल यादव के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने बांसी, डुमरियागंज, शोहरतगढ़, इटवा और नौगढ़ क्षेत्र समेत विभिन्न बाजारों से दूध, खोया, पनीर, घी, आइसक्रीम समेत अन्य खाद्य पदार्थों के 55 नमूने संग्रहीत किए। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
अभियान के दौरान बांसी बाजार से सात दूध, दो खोया, दो पनीर, दो घी और दो आइसक्रीम के नमूने लिए गए। डुमरियागंज से दूध, पनीर और खोया के एक-एक नमूने लिए गए। तुलसियापुर चौराहा शोहरतगढ़ से काजू, अखरोट और बादाम के नमूने लिए गए। इटवा से चार दूध, एक पनीर और तीन आइसकैंडी के नमूने लिए गए।
विज्ञापन

साड़ी चौराहा नौगढ़ से घी, मिल्क क्रीम, बटर और चॉकलेट सिरप, तेतरी बाजार से घी और शरबत, हेडिल तिराहा से दो दूध, उसका रोड से दूध व घी, पकड़ी नौगढ़ से दूध-घी और भीमापार नौगढ़ से दूध, पनीर, चॉकलेट सिरप और बटर का नमूना लिया गया। जोगिया उदयपुर से तीन आइसकैंडी तथा लुंबिनी रोड तेतरी बाजार से दो दूध, पनीर और आइसक्रीम के नमूना लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के प्रावधानों के प्रति जागरूक भी किया। अधिकारियों के अनुसार प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी हीरा लाल, नीरज कुमार चौधरी और रंजन कुमार श्रीवास्तव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed