फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Congress observer Amit Vij gauges the pulse of party workers

Siddharthnagar News: कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोल गए कांग्रेस के पर्यवेक्षक अमित विज

Thu, 20 Aug 2026 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 20 Aug 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Congress observer Amit Vij gauges the pulse of party workers
नगर पंचायत बढ़नी में कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित बैठक को संबो​धित करते प
- संगठन सृजन अभियान में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अलग-अलग किया संवाद, मजबूती के लिए मांगे सुझाव
विज्ञापन

बढ़नी। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत बुधवार को नगर पंचायत बढ़नी स्थित एक अस्पताल परिसर में बैठक हुई। इसमें ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक और पंजाब के पठानकोट से पूर्व विधायक अमित विज ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठन की स्थिति टटोली। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और पार्टी की गतिविधियों को धरातल पर सक्रिय करने को लेकर सुझाव लिए।
पर्यवेक्षक ने कार्यकर्ताओं से अलग-अलग मुलाकात कर क्षेत्र में पार्टी की स्थिति, संगठन के विस्तार और स्थानीय स्तर पर आने वाली दिक्कतों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने में प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है। कार्यकर्ताओं की राय और सुझावों को प्राथमिकता के साथ संगठन की आगे की रणनीति में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र से जुड़े राजनीतिक और जनहित के मुद्दों को भी उठाया। अमित विज ने उनसे बिना किसी संकोच के अपनी बात रखने को कहा। उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक स्थिति का पता जमीनी कार्यकर्ताओं से संवाद के जरिये ही चलता है। इसके अलावा उन्होंने स्थानीय पत्रकारों से भी बातचीत कर क्षेत्र की राजनीतिक परिस्थितियों और जनसमस्याओं पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में पूर्व प्रदेश सचिव देवेंद्र नाथ श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष काजी सुहेल, जिला उपाध्यक्ष रंजना मिश्रा, गालिब विशेन, अकील अहमद उर्फ मुन्नू, रियाज मनिहार, सादिक अहमद, यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अश्विनी सिंह सोलंकी समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed