{"_id":"6a85edbbd35e25a5430ad959","slug":"siddharthnagar-news-sanitation-workers-took-out-a-tricolour-rally-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1001-163119-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सफाई कर्मचारियों ने निकाली तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सफाई कर्मचारियों ने निकाली तिरंगा यात्रा
Thu, 20 Aug 2026 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 20 Aug 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
शहर के अशोक मार्ग पर बाइक तिरंगा रैली निकालते सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। ग्राम पंचायत सफाई कर्मचारी संघ की ओर से नौगढ़ ब्लॉक परिसर से आजादी के अमृत भाव और राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ बुधवार को बाइक से तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा में शामिल हुए।
यात्रा हाइडिल तिराहा, मेडिकल कॉलेज और साड़ी तिराहा होते हुए विकास भवन पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष जग नारायण ने किया। मुख्य अतिथि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह रहे। संचालन संघ के जिला मंत्री अश्वनी पाठक ने किया। समापन अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह राष्ट्रहित और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहे। जिलाध्यक्ष जग नारायण ने यात्रा में शामिल सभी कर्मचारियों का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन देशभक्ति की भावना को और मजबूत करते हैं। यात्रा में सुशील आंबेडकर, दुर्गावती देवी, मीरा शुक्ला, दिलीप कुमार, अर्जुन यादव, भोला समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल रहे।