फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: CMO conducted a surprise inspection of Bewa CHC and PHC

Siddharthnagar News: सीएमओ ने बेवा सीएचसी और पीएचसी का औचक निरीक्षण किया

Thu, 20 Aug 2026 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 20 Aug 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: CMO conducted a surprise inspection of Bewa CHC and PHC
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवा का निरीक्षण करते सीएमओ डॉ. संजय कुमार दोहरे। संवाद
भारतभारी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार दोहरे ने बुधवार को बेवा सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। सीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलपुर का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीएमओ संजय कुमार दोहरे ने बताया कि बेंवा सीएचसी पर अधीक्षक डॉ. विकास चौधरी के साथ वैक्सीन रूम, कोल्ड चेन का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान समस्त वैक्सीन डीप फ्रीजर/आइस-लाइंड रेफ्रिजरेटर में निर्धारित तापमान पर सुरक्षित व व्यवस्थित पाई गईं।इमरजेंसी वार्ड व प्रसव वार्ड का निरीक्षण का मरीजों से जानकारी ली। बेंवा सीएचसी के बाद पीएचसी रसूलपुर का भी निरीक्षण किया। इसमें सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए कि समय से काम करें और अस्पताल को स्वास्थ्य रखें। सीएमओ ने बेंवा सीएचसी पर समस्त कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सभी लोग यूनिफॉर्म में रहें, साथ ही साथ सभी से नेम प्लेट का बैज लगाने के लिए निर्देश दिए गए। सीएचसी व पीएचसी पर सफाई पर पर विशेष कर ध्यान देने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed