फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Devotees recited elegies and performed ritual mourning throughout the night during Shabbedari

Siddharthnagar News: शब्बेदारी में सारी रात अकीदतमंदों ने किया नौहा-मातम

Thu, 20 Aug 2026 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 20 Aug 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Devotees recited elegies and performed ritual mourning throughout the night during Shabbedari
डुमरियागज क्षेत्र के कस्बा हल्लौर स्थित दरगाह हजरत अब्बास मे आयोजित शब्बेदारी में नौहां-मातम कर
-डुमरियागंज क्षेत्र के कस्बा हल्लौर स्थित दरगाह हजरत अब्बास में आयोजित हुई तरही शब्बेदारी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के कस्बा हल्लौर स्थित दरगाह हजरत अब्बास में अंजुमन फिदाए अबुल फजलिल अब्बास की ओर से मंगलवार की रात तरही शब्बेदारी का आयोजन किया गया। इसमें मरसिया मजलिस आयोजित हुई और अंजुमनों के मातमी दस्ते ने सारी रात नौहा-मातम किया।

शब्बेदारी की शुरुआत अब्बास अली ने कलाम पाक की तिलावत करके किया। इसके बाद मर्सियाख्वानी अंबर मेहंदी और उनके सहयोगी ने पेश की। मजलिस को जाकिर जमाल हैदर ने संबोधित करते हुए कहा कि हजरत अब्बास कर्बला के इकलौते शहीद हैं, जिनकी दो विशेषता है। वे गाजी भी हैं और शहीद भी हैं। जाकिर ने कहा कि हजरत इमाम हुसैन के बहादुर, वफादार जांबाज भाई हजरत अब्बास ने कर्बला के मैदान में सब्र-सहनशीलता का परिचय दिया। हजरत अब्बास की रहती दुनिया तक वफा और बहादुरी की मिसाल दी जाती रहेगी। जाकिर जमाल ने मजलिस के आखिर में हजरत अब्बास की शहादत का दर्दनाक मसायब बयान किए। इसे सुनकर सभी अकीदतमंद रो पड़े। मजलिस के बाद अंजुमनों के नौहा-मातम का सिलसिला शुरू हुआ। इसमें अंजुमन फेदा-ए-अबुल फजलिल अब्बास हल्लौर, अंजुमन अब्बासिया जनपद बांदा, अंजुमन फरोग मातम और अंजुमन गुलदस्ता मातम हल्लौर के मातमी दस्ते ने पूरे जोशो-खरोश से नौहा-मातम किया। कार्यक्रम में भारी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे। संचालन अफसर हल्लौरी ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान नायाब हल्लौरी, तनजीम पंजतन, वसीम पंजतन, फैजी, गुड्डू, वफा, कामयाब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed