फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Urea smuggling at the border; four apprehended with 83 sacks of fertilizer

Siddharthnagar News: सीमा पर यूरिया की तस्करी, 83 बोरी खाद के साथ चार दबोचे गए

Thu, 20 Aug 2026 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 20 Aug 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Urea smuggling at the border; four apprehended with 83 sacks of fertilizer
43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी बानगंगा के जवानों की गिरफ्त में यूरिया खाद के साथ आरो
- सिद्धार्थनगर और खुनुवां में एसएसबी की दो कार्रवाई, बोलेरो पिकअप, टेंपो और ई-ऑटो बरामद
विज्ञापन

- अनधिकृत रास्तों से नेपाल भेजी जा रही थी खाद
सिद्धार्थनगर/खुनुवां। भारत-नेपाल सीमा पर यूरिया की तस्करी का सिलसिला थम नहीं रहा है। बुधवार को 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए नेपाल भेजी जा रही 83 बोरी यूरिया पकड़ी। दो कार्रवाइयों में चार लोगों को हिरासत में लिया गया। तस्करी में इस्तेमाल बोलेरो, टेंपो और इलेक्ट्रिक ऑटो भी बरामद किए गए।
पहली कार्रवाई खुनुवां क्षेत्र में 43वीं वाहिनी की सीमा चौकी बाणगंगा की विशेष नाका पार्टी ने की। विशेष सूचना के आधार पर जवान अंतरराष्ट्रीय सीमा से करीब 900 मीटर अंदर और सीमा स्तंभ संख्या 557 से करीब 900 मीटर की दूरी पर तैनात थे। इसी दौरान नेपाल की ओर जाने वाले अनाधिकृत रास्ते पर एक बोलेरो और एक टेंपो नजर आए। नाका पार्टी ने दोनों वाहनों को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान 56 बोरी यूरिया खाद बरामद हुई।
विज्ञापन

पकड़े गए लोगों की पहचान जंग बहादुर (25) और कैलाश (34), निवासी डोहरिया खुर्द, थाना शोहरतगढ़, जिला सिद्धार्थनगर के रूप में हुई। एसएसबी के अनुसार दोनों खाद से संबंधित कोई वैध कागजात नहीं दिखा कर सके। पूछताछ में खाद को नेपाल ले जाकर अधिक कीमत पर बेचने की बात सामने आई। इसके बाद खाद, दोनों वाहनों और आरोपियों को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए शोहरतगढ़ पुलिस चौकी के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
ककरहवा में ई-ऑटो से 27 बोरी खाद पकड़ी
ककरहवा। सीमा क्षेत्र में एसएसबी और उत्तर प्रदेश पुलिस की संयुक्त नाका पार्टी ने की। विशेष सूचना के आधार पर टीम अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग 50 मीटर अंदर एक इलेक्ट्रिक ऑटो अनधिकृत रास्ते से भारत से नेपाल की तरफ जाता नजर आया। जवानों ने ऑटो को रोककर तलाशी ली तो उसमें 27 बोरी यूरिया मिला। एसएसबी के अनुसार ऑटो में सवार दो लोगों से खाद के संबंध में पूछताछ की लेकिन वे कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके। पकड़े गए लोगों की पहचान जितेंद्र गुप्ता (38) निवासी फरसादीपुर, थाना मोहाना और रोहित गुप्ता (18) निवासी फरसादीपुर, थाना मोहाना, जिला सिद्धार्थनगर के रूप में हुई। दोनों आरोपियों को 27 बोरी यूरिया और इलेक्ट्रिक ऑटो के साथ अग्रिम कार्रवाई के लिए थाना/पुलिस चौकी मोहाना के सुपुर्द कर दिया गया।

------------------
बरामद खाद के बैच नंबर और अन्य विवरण के आधार पर उसके स्रोत की जांच कराई जाएगी। यह पता लगाने का प्रयास होगा कि खाद किस विक्रेता या वितरण केंद्र से निकली और सीमा तक कैसे पहुंची। जांच में किसी स्तर पर अनियमितता मिलने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
- रविशंकर पांडेय, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed