{"_id":"6a85f1440259fdf6f8028f06","slug":"siddharthnagar-news-search-continues-for-75-year-old-man-who-drowned-in-the-canal-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1016-163109-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नहर में डूबे 75 वर्षीय वृद्ध की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नहर में डूबे 75 वर्षीय वृद्ध की तलाश जारी
Thu, 20 Aug 2026 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 20 Aug 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
भवानीगंज क्षेत्र के सेखुईताज गांव के पास शेखुई ताज नहर के पास घटनास्थल पर लगी भीड़। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- भवानीगंज थाना क्षेत्र के सेखुईताज गांव का मामला
भवानीगंज। थाना क्षेत्र के सेखुईताज गांव निवासी एक 75 वर्षीय वृद्ध नहर में डूब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों और स्थानीय लोगों की मदद से उनकी तलाश शुरू कराई। देर शाम तक अभियान जारी था।
जानकारी के अनुसार सेखुईताज गांव निवासी कनिक राम गौतम (75) घर से सुबह छह बजे के आसपास शौच के लिए बाहर निकले थे, काफी देर तक घर न लौटने पर परिजन ने उनकी तलाश शुरू की। सेखुईताज गांव के समीप नहर के पास उनका डंडा, चप्पल और डिब्बा मिला, जिस पर परिजन ने नहर में डूबने की आशंका जताई। यह भी बताया कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। इस घटना से परिवार वालों का रो-रो के बुरा हाल है। हादसे की जानकारी भवानीगंज पुलिस को दी गई, सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। वृद्ध की नहर में तलाश कराई जा रही थी।
इस संबंध में थाना अध्यक्ष भवानीगंज विजय शंकर सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी है। मौके पर पुलिस गई थी। काफी खोजबीन के बाद उसकी लाश डुमरियागंज थाना क्षेत्र के गहनिया राज में मिली है।