फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Body of missing former mayor of Nepal found in the forest

Siddharthnagar News: नेपाल के लापता पूर्व मेयर का जंगल में मिला शव

Sun, 09 Aug 2026 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 09 Aug 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Body of missing former mayor of Nepal found in the forest
खुनुवां। सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिले में तीन दिन से लापता कपिलवस्तु नगरपालिका के पूर्व मेयर और नेपाली कांग्रेस के नेता 65 वर्षीय किरण सिंह का शव रविवार को गोरुसिंगे जंगल में बरामद हुआ।
विज्ञापन

शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। कपिलवस्तु के पुलिस प्रमुख एसपी मनोहर भट्ट के अनुसार किरण सिंह शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे कपिलवस्तु नगरपालिका-3 स्थित अपने घर से निकले थे। इसके बाद वह घर नहीं लौटे। परिजन ने लापता होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की। पुलिस के अनुसार पूर्व-पश्चिम राजमार्ग से करीब आठ किलोमीटर अंदर जंगल क्षेत्र में उनकी बाइक लावारिस हालत में खड़ी मिली थी। बाइक का नंबर जांचने पर उसके किरण सिंह की होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने जंगल क्षेत्र में तलाश तेज कर दी। लापता पूर्व मेयर की तलाश के लिए गौतमबुद्ध विमानस्थल से प्रशिक्षित खोजी कुत्तों को भी अभियान में लगाया गया। पुलिस टीम ने जंगल और आसपास के इलाकों में लगातार खोजबीन की। रविवार को गोरुसिंगे जंगल में उनका शव बरामद हुआ।
विज्ञापन

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। घटना को लेकर पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed