{"_id":"697e417298d8613ba00468c2","slug":"siddharthnagar-news-cleaner-dies-in-accident-while-returning-from-duty-at-siddharthnagar-festival-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-152646-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर महोत्सव में ड्यूटी कर लौट रहे सफाईकर्मी की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर महोत्सव में ड्यूटी कर लौट रहे सफाईकर्मी की हादसे में मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 01 Feb 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
नौगढ़ बांसी मार्ग नेशनल हाईवे जोगिया कस्बे के पास में छतग्रस्त बाइक। संवाद
विज्ञापन
जोगिया। जोगिया-नौगढ़-बांसी मार्ग पर नेशनल हाईवे स्थित जोगिया कस्बे के पास शुक्रवार की रात सड़क हादसे में एक सफाईकर्मी की मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम पंचायत नादेपार में तैनात सफाईकर्मी शिव बली (48) पुत्र लोचन, स्थानीय थाना निवासी गंगवल के रूप में हुई है। वह सिद्धार्थनगर महोत्सव में ड्यूटी करने के बाद देर शाम बाइक से अपने घर लौट रहे थे।
जोगिया चौराहे के पास मुख्य मार्ग पर दूसरी तरफ से आ रही बाइक से आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और सड़क पर गिर पड़े।
घटना की सूचना स्थानीय लोगों और समाजसेवी रवि जायसवाल ने जोगिया पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल शिव बली को माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज भेजवाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोटें आई थीं।
मृतक अपने परिवार के एकमात्र सहारा थे। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी सविता कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के सामने अब भरण-पोषण का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। मृतक के कुल चार पुत्र हैं, जिनमें तीन की शादी हो चुकी है जबकि एक पुत्र अविवाहित है। सभी पुत्र मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। थानाध्यक्ष मीरा चौहान ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। दोनों बाइकों को थाने लाया गया है। केस दर्ज कर लिया गया है और फरार व्यक्ति की तलाश की जा रही है।
शोक व्यक्त कर मुआवजे की मांग: सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रणजीत कुमार ने शोक व्यक्त कर प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने जिला और ब्लॉक स्तर के अधिकारियों पर उपेक्षा का आरोप भी लगाया है।
सफाईकर्मी शिव बली के असामयिक निधन पर ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रभान, महिला जिलाध्यक्ष विंद्रावती, राम दयाल, बासदेव, राधेश्याम साहनी, बुद्ध सागर, लाल चंद, राम नरेश, शिव राम, मुनि राम, जयप्रकाश साहनी, विनोद कुमार सहित अन्य सफाई कर्मचारियों ने शोक व्यक्त किया है।
Trending Videos