फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Extortion under the pretext of providing housing

Siddharthnagar News: आवास दिलाने के नाम पर वसूली

Sat, 01 Aug 2026 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 01 Aug 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Extortion under the pretext of providing housing
शोहरतगढ़। तहसील सभागार में तहसीलदार प्रकाश सिंह यादव की अध्यक्षता में संपूर्ण तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें कई मामले सामने आए थे लेकिन एक मामला चर्चा में तब आ गया जब एक परिवार ने पीएम आवास के नाम पर 20 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। मामले की जांच करके कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन

तहसील में आयोजित समाधान दिवस में तहसीलदार के समक्ष बढ़नी ब्लॉक के ग्राम पंचायत बसहिया एक मामला आया। शिकायतकर्ता बीना कुमारी व तारामति ने ग्राम प्रधान और उनके पति पर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर 20 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है। कहा कि दो हजार रुपये नकद भी दिए थे। शेष 18 हजार रुपये आवास स्वीकृत होने के बाद देने की बात तय हुई थी।
विज्ञापन

आरोप है कि शेष धनराशि न देने पर उनका प्रधानमंत्री आवास कथित रूप से निरस्त करा दिया गया। इसके पास पक्के मकान वाले अपात्र व्यक्तियों को योजना का लाभ दे दिया गया। शिकायतकर्ताओं ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर पात्र लोगों को आवास दिलाने तथा अपात्र लाभार्थियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी ग्राम पंचायत निवासी सुमन देवी पत्नी पुष्पेंद्र कुमार आर्य तहसीलदार के समक्ष शिकायत पत्र दिया कि ग्राम प्रधान द्वारा सार्वजनिक रास्ते की भूमि पर अवैध रूप से मकान का निर्माण कराया जा रहा है।
उन्होंने मामले की जांच कर अतिक्रमण हटाने की मांग की।तहसीलदार प्रकाश सिंह यादव ने सभी संबंधित अधिकारियों को शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

तहसील समाधान दिवस में कुल 48 मामले आए थे। इनमें राजस्व विभाग की तीन मामले को मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जबकि शेष मामलों को संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed