सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Sons in danger abroad, Holi colors fade at home

Siddharthnagar News: परदेस में खतरे के साए में बेटे घर में फीके हुए होली के रंग

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 03 Apr 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Sons in danger abroad, Holi colors fade at home
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

तुलसियापुर। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खैरी शीतल प्रसाद के करौता टोले के दो भाई, राजकुमार और शैलेष, इस्राइल में अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के कारण परिजनों में उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई थी।
बड़े पुत्र राजकुमार अश्दोद शहर में कंस्ट्रक्शन का काम करते हैं। पिता गिरधारी साहनी ने बताया कि राजकुमार ने कहा, हम लोग एक बिल्डिंग में सुरक्षित तरीके से रह रहे हैं। रात में बिल्डिंग के नीचे बने बंकर में चले जाते हैं और दिन में काम करते हैं। हर मोबाइल में सायरन अलर्ट लगा है, खतरा महसूस होते ही हम बंकर में चले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटा पुत्र शैलेष बड़े भाई से लगभग 120 किलोमीटर दूर नेतन्या शहर में सेना की निर्माण कंपनी में काम करता है।
सुरक्षा की वजह से उनसे नियमित बात नहीं हो पाती, लेकिन राजकुमार के माध्यम से उनकी जानकारी मिलती रहती है। ग्राम प्रधान शिवकुमार साहनी ने कहा कि राजकुमार से वीडियो कॉलिंग के जरिये बात हो जाती है। उसे सुरक्षित देखकर परिवार सुकून महसूस करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed