सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Sunrisers defeated Royal Challengers by three runs in a thrilling match.

Siddharthnagar News: सनराइजर्स ने रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स को तीन रन से दी शिकस्त

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 15 Jun 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Sunrisers defeated Royal Challengers by three runs in a thrilling match.
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट में बल्लेबाजी करते खिलाड़ी। स्रोत विज्ञप्ति
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिला स्टेडियम में सोमवार को गौतम बुद्ध स्पोर्ट्स फाउंडेशन और सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में गौतम बुद्ध अंडर-13 टैलेंट सर्च प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें खेले गए पहले मुकाबले में सिल्वर स्पून सनराइजर्स ने दोजो रॉयल चैलेंजर्स को बेहद रोमांचक मुकाबले में तीन रन से पराजित कर प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सिल्वर स्पून सनराइजर्स की टीम ने निर्धारित 25 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। टीम की ओर से अक्षत सिंह ने शानदार 58 रन की पारी खेली जबकि शिवम त्रिपाठी ने 20 और आयुष चौरसिया ने 14 रन का योगदान दिया। दोजो रॉयल चैलेंजर्स की ओर से आयुष कसौधन ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके। वहीं, दिव्यांश ने दो और प्रवेश ने एक विकेट हासिल किया। 156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दोजो रॉयल चैलेंजर्स की टीम निर्धारित 25 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 152 रन ही बना सकी और मुकाबला तीन रन से हार गई। टीम की ओर से कप्तान दिव्यांश उपाध्याय ने 59 रन और श्रेयांश जायसवाल ने 40 रन की संघर्षपूर्ण पारियां खेलीं। सिल्वर स्पून सनराइजर्स की ओर से हिमांशु विश्वकर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट अपने नाम किए। प्रिंस तिवारी ने दो विकेट जबकि अक्षत सिंह और वेदांत ने एक-एक विकेट प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अक्षत सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। हिमांशु विश्वकर्मा को गेम चेंजर ऑफ द मैच तथा दिव्यांश उपाध्याय को फाइटर ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन की महिला सचिव नेहा त्रिपाठी रहीं। इस अवसर पर अरविंद, विपिन त्रिपाठी, विवेक त्रिपाठी, हरिश्चंद्र, राघवेंद्र सिंह और संगीता सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed